By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Mumbai police: मुंबई का पहला विशेष पुलिस कमिश्नर बने देवेन भारती, गृहमंत्री ने बनाई नई पोस्ट
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Mumbai police: मुंबई का पहला विशेष पुलिस कमिश्नर बने देवेन भारती, गृहमंत्री ने बनाई नई पोस्ट

क्राइममुंबईराजनीतिरीडर्स चॉइस

Mumbai police: मुंबई का पहला विशेष पुलिस कमिश्नर बने देवेन भारती, गृहमंत्री ने बनाई नई पोस्ट

dinu
Last updated: January 5, 2023 4:26 pm
dinu
Published: January 5, 2023
Share
images 80
SHARE

मुंबई | विवादित आईपीएस अधिकारी देवेन भारती (IPS DEVEN BHARATI) को मुंबई का विशेष पुलिस आयुक्त (special police commissioner) नियुक्त किया गया है। देवेन भारती की नियुक्ति के साथ ही विशेष पुलिस आयुक्त का पद बनाया गया है। सूत्रों की माने तो मुंबई पुलिस पर अपना नियंत्रण रखने के लिए देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाने वाले देवेन भारती के लिए विशेष पुलिस आयुक्त का पद तैयार किया गया है।
बता दे कि देवेन भारती 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। देवेंद्र फडणवीस जब राज्य के मुख्यमंत्री थे तब उन्हें सबसे ताकतवर आईपीएस अधिकारी कहा जाता है। देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री के कार्यकाल में देवेन भारती ने मुंबई पुलिस में सहायक आयुक्त (कानून और व्यवस्था) और एटीएस प्रमुख के रूप में कार्य किये थे। लेकिन तीन सितंबर 2020 को देवेन भारती का एटीएस प्रमुख के पद से तबादला कर दिया गया था | हालांकि, नई पोस्टिंग नहीं दिए जाने के कारण वह डेढ़ महीने से नौ अक्टूबर तक उसी पद पर कार्यरत थे। अंत में, डेढ़ महीने के बाद उन्हें महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा महामण्डल के अपर पुलिस महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया।

Advertisement

फडणवीस ने दिखाई ताकत

कुछ दिन पहले ही शिंदे-फडणवीस सरकार ने आईपीएस अधिकारियों का तबादला भी किया था। मुंबई पुलिस आयुक्त के पांच संयुक्त पुलिस आयुक्तों को ट्रांसफर करके वहां नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई। इसके जरिए देवेंद्र फडणवीस ने दिखा दिया था कि गृह विभाग में उनका एक हाथ नियंत्रण है। फडणवीस ने पिछले कुछ दिनों में लगातार तबादले कर पुलिस बल में खलबली मचा दी थी | आईपीएस अधिकारी सत्यनारायण चौधरी को संयुक्त पुलिस आयुक्त( कानून व्यवस्था ) के रूप में नियुक्त किया गया। साथ ही आईपीएस अधिकारी निशिथ मिश्रा को आर्थिक अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। प्रशासन विभाग में संयुक्त पुलिस आयुक्त एस. जयकुमार को नियुक्त किया गया है और प्रवीण पडवाल को यातायात विभाग के संयुक्त पुलिस आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। साथ ही आईपीएस अधिकारी लखमी गौतम को संयुक्त पुलिस आयुक्त, अपराध शाखा का पद सौंपा गया है। देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के महत्वपूर्ण पदों पर अपनी पसंद के आईपीएस अधिकारियों को नियुक्त कर पुलिस विभाग में अपना नियंत्रण बनाए रखा था। अब देवेन भारती के लिए एक नई पोस्ट बनाकर देवेंद्र फडणवीस ने अकेले ही मुंबई में पूरे पुलिस विभाग और गृह विभाग को नियंत्रित कर लिया है।

मुंबई की सुरक्षा के लिए बताया था खतरा

पूर्व एसीपी राजेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि एक व्यक्ति ने वर्ष 2020 में देवेन भारती के कुछ गैंगस्टर से संबंध होने की शिकायत की थी | इस मामले में तत्कालीन पुलिस आयुक्त संजय बर्वे ने जांच कर रिपोर्ट भेजी थी | रिपोर्ट में बताया था कि गैंगेस्टर एजाज लकड़ावाला ,सलीम महाराज और तारिक परवेज से क्राइम ब्रांच द्वारा पूछताछ किए जाने पर कई खुलासे हुए थे | इसके लिए मामले में मुंबई और यहां के नागरिको के सुरक्षा के लिए खतरा बताया था | जिसके बाद देवेन भारती को साइड पोस्टिंग कर दी गई थी |पूर्व एसीपी राजेंद्र त्रिवेदी ने भी देवेन भारती पर कॉल रिकॉर्ड करने का आरोप लगते हुए शिकायत दर्ज कराई थी |

राज्य के हजारों हिन्दी शिक्षकों के बेरोजगारी का खतरा !, छठवीं से अनिवार्य करने का निर्णय
सोशल मीडिया पर उपमुख्यमंत्री फड़णवीस को जान से मारने की धमकी, सांताक्रूज पुलिस में मामला दर्ज
Rohit Pawar’s strong statement on rising hooliganism: कांदिवली घटना पर रोहित पवार का तीखा बयान गुंडाराज की ओर बढ़ रहा महाराष्ट्र
Sathankulam Incident: 6 साल बाद इंसाफ, बाप-बेटे की कस्टोडियल मौत में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी
Naigaon-Juchandra Double Chord Line Project: 7 साल बाद नायगांव-जुचंद्रा डबल कॉर्ड लाइन को मिली मंजूरी
TAGGED:crimeIps deven bharatijoindiamumbai policespecial commissioner of mumbai police
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
kejriwal pm modi revdi culture pmay twitter news 1666521650516 1666521650682 1666521650682
इवेंटकल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईराजनीतिसिटी

Modi’s degree is fake or his ego is coming in the way, Arvind Kejriwal attacks: गुजरात न्यायालय के आदेश से संदेह बढ़ा, मोदी की डिग्री नकली है या फिर, उनका अहंकार आड़े आ रहा है, अरविंद केजरीवाल का हमला

Deepak dubey
Deepak dubey
April 2, 2023
India monsoon forecast 2025: 2025 में झमाझम बारिश की दस्तक! महाराष्ट्र में सामान्य से 80% ज्यादा बारिश, पूरे देश में भी भारी मानसून की संभावना
लूडो खेल मे दोस्त का किया गेम, हत्या के बाद खुद लगाई फांसी
गोवंडी सरकारी गर्ल्स हॉस्टल की ग्रिल तोड़कर 6 नाबालिग छात्राएं हुई फरार
CRIME: दोस्त के साथ पत्नी के अवैध संबंध,पत्नी को कैंची से कतरकर उतारी मौत के घाट
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?