By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: राजस्थान का भरतपुर बना नया ‘जामताड़ा’, सायबर क्राइम के देशभर में 850 से ज्यादा मामले दर्ज
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » राजस्थान का भरतपुर बना नया ‘जामताड़ा’, सायबर क्राइम के देशभर में 850 से ज्यादा मामले दर्ज

क्राइमUncategorizedमुंबईरोचकसिटी

राजस्थान का भरतपुर बना नया ‘जामताड़ा’, सायबर क्राइम के देशभर में 850 से ज्यादा मामले दर्ज

dinu
Last updated: January 5, 2023 4:09 pm
dinu
Published: January 5, 2023
Share
IMG 20230105 213314
SHARE

जामताड़ा (jamtada) गिरोह से पूरा देश परिचित है। सायबर क्राइम (cyber crime) को अंजाम देने वाले जामताड़ा गिरोह की स्टाइल में अब  राजस्थान के भरतपुर (bharata of rajasthan) जिले से सायबर जालसाजी लगातार हो रही है। दरअसल राजस्थान का भरतपुर इन दिनों सायबर जालसाजों का अड्डा बन गया है। शाम होते ही गैंग ठगी के काम में लग जाता है। मुंबई पुलिस ने एक ऑपरेशन के तहत हिंदुस्तान के नए जामताड़ा गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह में भरतपुर जिले के तीन गांव के लोग शामिल है।इस गैंग के खिलाफ देश भर में 850 से भी ज्यादा मामले दर्ज हैं। मुंबई साइबर पुलिस के हत्थे चढ़े चारों आरोपी राजस्थान के भरतपुर जिले के निवासी हैं। सायबर डीसीपी डॉ बालसिंह राजपूत के मुताबिक 19 स्टेट में इस गिरोह ने जालसाजी की वारदात को अंजाम दिया है।इसके खिलाफ देश भर में 850 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हैं। फ्रॉड के पैसों से इन लोगों ने बंगले बनाने और प्रॉपर्टी खरीदने में किया है।

Advertisement

ठगी का टैलेंट

भरतपुर के दूर दराज इलाके के गांव से इनका ताल्लुक है, लेकिन ठगी का टैलंट ऐसा की बड़े-बड़े शहरों के पढ़े लिखे व्यक्ति भी इनके झांसे में आ जाते थे। अपने इसी हुनर के बदौलत इन्होने देशभर में तहलका मचाया हुआ है। हालांकि यह ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं, लेकिन कई राज्यों के साइबर ब्रांच और आईटी एक्सपर्ट को परेशान करके रखा था।इन तक पहुंचने के लिए मुंबई पुलिस को भी एड़ी चोटी का जोर लगना पड़ गया।

कॉरपोरेट स्टाइल में होता था काम
गिरोह के काम करने का तरीका कॉर्पोरेट कंपनी से कम नहीं था।लोगों को ठगने के लिए इनको ट्रेनिंग सेंटर खोलकर ट्रेनिंग दी गई थी। गैंग के सदस्य कुल चार ग्रुप में काम करते थे। इसमें पहला ग्रुप ओएलएक्स वेबसाइट पर गिद्ध की तरह नजरे गढ़ाए हुए नए शिकार की तलाश करता था।उनकी पूरी जानकारी निकालकर यह ग्रुप में दूसरे ग्रुप को देता था। इसके बाद दूसरा ग्रुप टारगेट से सम्पर्क करता था।इस ग्रुप के सदस्य लोगों से बातचीत करते और यह जाहिर करते कि उन्हें उनके सामान को खरीदने में दिलचस्पी है। एडवांस के तौर पर उन्हें कुछ पैसे देने की भी लालच देते थे। जब कोई शख्स तैयार हो जाता था तो वह एक क्यूआर कोड भेजते थे। लेकिन जब वह शख्स स्कैन करता था तो खुद उकसे खाते से ही पैसे कट जाते थे। वही तीसरा ग्रुप देश भर के अलग-अलग राज्यों में फैला रहता था।

इस ग्रुप के सदस्य जिस समय अकाउंट में पैसे आते थे उसे वे तुरंत एटीएम से पैसे निकाल लेते थे। चौथा ग्रुप गांव के भोले भाले लोगों के नाम पर अकाउंट खोलकर उनके एटीएम कार्ड से ऑनलाइन बैंकिंग करता था ताकि पकड़े जाने पर उनका नाम सामने न आए।

गिरोह के पास 835 सिमकार्ड मिले

पुलिस से मुताबिक हर दिन सूरज ढलते ही गिरोह एक्टिव होता और तड़के सुबह तक ठगी की वारदात को अंजाम देता था। इनकी धोखाधड़ी का पता तब चला जब एक पीड़ित ने साइबर पुलिस से संपर्क कर इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के 32 डेबिट कार्ड, 835 मोबाइल सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस की माने तो आने वाले दिनों में और भी सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा.

प्याज, लहसुन की कीमतों में उछाल
Mahavitaran power cut: पहली बारिश में महावितरण की बिजली कटौती से जनता बेहाल, वाशी कार्यालय पर मोर्चा निकालने की तैयारी
Radheshyam Mopalwar: तीन पत्नी और अथाह संपत्ति, कौन है ये महाराष्ट्र का भ्रष्ट अधिकारी, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस का माना जाता है करीबी, मोदी भी लगा चुके हैं आरोप
Redevelopment of Shatabdi Hospital: अक्टूबर से मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं, शताब्दी अस्पताल का नया मुहूर्त!, मनपा का दावा अंतिम चरण में पहुंचा काम
surrogacy mother:भाड़े की कोख “तस्करो की बढ़ी कमाई 
TAGGED:cyber crimejamatadajoindia crimeMumbai crimemumbai policerajasthan bharatpurराज्थान
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
3ff7108e2ebaa42ca1b3f986d612647d original
कल्याणमुंबईराजनीति

आलोचनाओं के बाद जागे पीएम मोदी!, कश्मीर मामले पर बुलाई बैठक; कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया

Deepak dubey
Deepak dubey
June 13, 2024
एनआईए का मिशन कराची
जेएनपीटी में लाल चंदन की तस्करी का खुलासा,ढाई करोड़ का चंदन बरामद
उंगलियों पर सुविधा: अर्बन सेक्टर-सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर मैपिंग में मुंबई ने मारी बाजी
MUMBAI: नैना क्षेत्र विकसित करने के लिए सिडको ने जारी किया 288 करोड़ रुपये का टेंडर , 11 योजनाओं से होगा डेवलप
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?