Joindia
क्राइमकल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबईसिटी

THANE: आठ वर्षो से सुलग रहा था अपमान का गुस्सा , मौका पाकर मौत के घाट उतारकर ली बदला

Advertisement
Advertisement

ठाणे । ठाणे के भिवंडी इलाके के कशेली टोलनाके के पास सात दिसंबर को मथाड़ी मजदूर संगठन के गणेश कोकाटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के बाद ठाणे इलाके में सनसनी मच गई। क्योंकि तीन महीने में ठाणे में गोलीबारी की यह चौथी घटना थी। फायरिंग में कोकाटे गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान कोकाटे की मौत हो गई। ठाणे पुलिस और क्राइम ब्रांच संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही थी। करीब 1 महीने के बाद ठाणे क्राइम ब्रांच यूनिट 5 पुलिस फायरिंग के इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाब रही।
करीब एक महीने पहले ठाणे के कशेली इलाके में फायरिंग की घटना हुई थी। इसमें गणेश कोकाटे के मथाड़ी मजदूर संगठन से जुड़ी व्यक्ति की मौत हो गई थी।

इस घटना के बाद शहर में सनसनी फैल गई। मुख्यमंत्री के जिले में फायरिंग की घटना ने पुलिस पर दबाव बना दिया था।लेकिन एक महीने तक इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में नाकाम रहने के बाद आखिरकार ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट 5 को इस गुत्थी को सुलझाने में सफलता मिली है। पुलिस ने इंदिरानगर इलाके में जाल बिछाकर आरोपी धनराज तोडनकर को गिरफ्तार कर लिया है।इस अपराध में उसके साथी संदीप कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी धनराज शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ कई अपराध दर्ज हैं। वह कई साल से फरार चल रहा था। धनराज का 2014 में मृतक गणेश कोकाटे से किन्हीं कारणों से विवाद हो गया था। तब गणेश कोकाटे ने धनराज का अपमान किया और उसकी पिटाई कर दी।तभी से वह मौके का इंतजार कर रहा था और आखिरकार जब उसे मौका मिला तो उसने 7 दिसंबर को काशेली इलाके में गणेश कोकाटे से संपर्क किया और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

सितंबर माह में गणेश कोकाटे का भी पीछा कर गोली मार दी गई थी। लेकिन उस घटना के दौरान गणेश कोकाटे बच गए थे। उस मामले में गणेश कोकाटे ने ठाणे के चीतलसर मानपाड़ा थाने में मामला भी दर्ज कराया था। क्या सितंबर में गणेश कोकाटे पर हुए जानलेवा हमले में गिरफ्तार आरोपी धनराज और उसका साथी संदीप कनौजिया शामिल थे? और कौन कौन था इस मामले में शामिल? क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त शिवराज पाटिल ने जानकारी दी है कि ठाणे क्राइम ब्रांच यूनिट 5 पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Advertisement

Related posts

बीजेपी,राज ठाकरे और शिंदे गुट के गठजोड़ से उद्धव को बड़ा खतरा, बढ़ेगी मुश्किले

Deepak dubey

If BJP is not defeated in Lok Sabha: लोकसभा में भाजपा पराभव नहीं किए तो तिहाड़ जाना होगा!, – प्रकाश आंबेडकर की सावधानी बरतने की चेतावनी

Deepak dubey

उद्धव सरकार की नींव में दरार!: अपने मंत्रियों की उपेक्षा से नाराज हुए 25 कांग्रेसी विधायक, नाना पटोले ने CM को लिखा पत्र

cradmin

Leave a Comment