Joindia
सिटीकल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबई

MUMBAI : फरवरी-मार्च में होगी १०वीं और १२वीं की परीक्षा

Maharashtra Board exams to be held in offline mode 1643869752447 1643869752661

मुंबई। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं और 12वीं क्लास के बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षाएं फरवरी और मार्च में करवाई जाएंगी। बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों को बताया गया है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर टाइमटेबल चेक कर सकते हैं। वहीं परीक्षा का ऐलान होते ही बोर्ड की परीक्षा देनेवाले छात्रों की टेंशन बढ़ गई है।
महाराष्ट्र बोर्ड के मुताबिक 10वीं कक्षा की परीक्षा 2 से 25 मार्च तक करवाए जाएंगे। इसी तरह 12वीं कक्षा के बच्चों के लिए बोर्ड एग्जाम का आयोजन 21 फरवरी से 21 मार्च तक किया जाएगा। एग्जाम का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा, जिसमें सुबह और शाम की शिफ्ट शामिल है। हर शिफ्ट के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक सुबह की शिफ्ट में एग्जाम का आयोजन सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक होगा, जबकि शाम की शिफ्ट में एग्जाम 3 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा।

Advertisement

इससे पहले महाराष्ट्र बोर्ड ने 19 सितंबर को प्रोविजनल टाइमटेबल जारी किया था और फाइनल टाइमटेबल तैयार करने से पहले उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी थी। वहीं महाराष्ट्र बोर्ड की फाइनल डेटशीट जारी कर दी गई है। इस तरह एग्जाम का आयोजन इसी के मुताबिक होगा।साल 2022 में हुए बोर्ड एग्जाम में महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं कक्षा की परीक्षा में पास पर्सेंटेज 96.94 फीसदी रहा था। 10वीं के बोर्ड परीक्षा में 15.68 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से 15.21 लाख पास हुए थे। वहीं 12वीं कक्षा का पास पर्सेंटेज 94.22 फीसदी रहा था। 12वीं की परीक्षा देनेवाले छात्रों की संख्या 14.39 लाख थी।

Related posts

CRIME: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद के करीबियों की बढ़ रही मुश्किलें, मुंबई पुलिस का एक्शन, जेल से रियाज भाटी ने गवाहों को दी धमकी

Deepak dubey

Firing Navi Mumbai उलवे नोड में पुलिस चौकी को डंपर से किया क्षतिग्रस्त, सुरक्षा के लिए पुलिस ने की फायरिंग

Deepak dubey

Mumbai-Goa Highway: मुंबई-गोवा हाईवे पर गड्ढों का साम्राज्य; एसटी में ही महिला की डिलीवरी, ड्राइवर कैरियर की घटना से बची जान

Deepak dubey

Leave a Comment