Joindia
क्राइमकल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईफिल्मी दुनियामुंबईराजनीतिरोचकसिटी

जेएनपीटी से 500 करोड़ की कोकीन जब्त,सेव के नाम पर साउथ अफ्रीका से आ रहा था ड्रग्स

IMG 20221008 WA0001

 

नवी मुंबई। साउथ अफ्रीका से सेव के नाम पर लाए जा रहे कोकीन की बड़ी खेप डीआरआई ने पकड़ी है । जेएनपीटी पोर्ट में एक कंटेनर से 502 करोड़ की कोकेन ड्रग्स जब्त की गई है। यह ड्रग्स देव के नाम पर साउथ अफ्रीका से छुपा कर लाया जा रहा था।

मुंबई डीआरआई को इस बारे में जानकारी मिली थी कि दक्षिण अफ्रीका से आयात किए जा रहे नाशपाती और हरे सेब के नाम पर ड्रग्स लाए जा रहे है।इसी जानकारी के आधार पर डीआरआई ने 6 अक्टूबर 2022 को एक कंटेनर न्हावा शेवा स्थित जेएनपीटी बंदरगाह पर रोका गया। जब उस कंटेनर की जांच गई तो पता चला कि एक बड़ा हरे सेब के बक्सों के अंदर कोकीन से बनी ईंटें हैं। इनका वजन तक़रीबन लगभग 1 किलो था।जांच के दौरान डीआरआई की टीम को ऐसी 50.23 किलोग्राम वजन की कुल 50 ईंटे मिलीं।जिसका कीमत तक़रीबन 502 करोड़ रुपये है।जांच में सामने आया कि यह कोकीन उसी आयातक के नाम पर आयात किया जा रहा था जिसे पहले डीआरआई ने दक्षिण अफ्रीका से आने वाले संतरे की खेप से 198 किलोग्राम मेथ और 9 किलोग्राम कोकीन जब्त करने के मामले में वाशी में गिरफ्तार किया था।डीआरआई मुंबई जोनल यूनिट द्वारा पिछले 10 दिनों में 198 किलोग्राम मेथामफेटिमाइन और 9 किलोग्राम कोकीन से लेकर 16 किलोग्राम हेरोइन तक की बड़ी दवाओं की बरामदगी के सिलसिले की एक कड़ी है।

Related posts

CRIME: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद के करीबियों की बढ़ रही मुश्किलें, मुंबई पुलिस का एक्शन, जेल से रियाज भाटी ने गवाहों को दी धमकी

Deepak dubey

Water is being wasted!: पानी की बूंद-बूंद को तरस रही जनता, लाखों लीटर पानी हो रहा बर्बाद!, डोंबिवली में भूमिगत जल पाइपों में बड़ा रिसाव, नागरिकों में आक्रोश

Deepak dubey

राम मंदिर हमारी अस्मिता का प्रश्न हैं!

Deepak dubey

Leave a Comment