By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: …वरना रहने लायक नहीं बचेगी मुंबई!
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » …वरना रहने लायक नहीं बचेगी मुंबई!

इवेंटठाणेनवीमुंबईफिल्मी दुनियामुंबईराजनीतिरोचकसिटी

…वरना रहने लायक नहीं बचेगी मुंबई!

Deepak dubey
Last updated: August 6, 2022 3:18 pm
Deepak dubey
Published: August 6, 2022
Share
IMG 20220806 WA0006
SHARE

 

खतरनाक है मुंबई की आबोहवा, अधिकाधिक वृक्षारोपण की जरूरत

मुंबई।देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आबादी बढ़ने के साथ ही वाहनों की संख्या भी बढ़ रही हैं। उसी तेजी से शहर के विकास के नाम पर वृक्षों की कटाई की रही है।जिसके कारण मुंबई की आबोहवा खराब होते जा रही है ।इसे बचाए रखने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है इस असंतुलन के प्रति जागरूकता की कोशिश में जुटी हैं ज्योति मुणोत, जो मुंबई की हाउसिंग सोसायटियों व सार्वजनिक परिसरों में वृक्षारोपण की मुहिम चला रही है। वे मुंबई की लगभग 100 से ज्यादा सोसायटियों में अब तक वृक्षारोपण करवा चुकी है।

गोड़वाड़ पर्यावरण विकास समिति की संयोजक ज्योति मुणोत का कहना है कि मुंबई में बीकेसी, कुर्ला, गोवंड़ी, देवनार, धारावी, चेंबूर, वडाला, माहिम आदि इलाकों में सबसे ज्यादा वृक्षारोपण की जरूरत है, क्योंकि वहां का वायु गुणवत्ता जीवन सूचकांक सबसे ज्यादा खराब है। इसके साथ ही वेस्टर्न तथा ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे की पट्टी पर रहने वालों के जीवन पर भी वाहनों की संख्या बहुत बढ़ जाने से ट्रैफिक जाम के कारण वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ता ही जा रहा हैं। श्रीमती मुणोत का कहना है कि तेजी से बिगड़ती मुंबई की आबोहवा इस शहर के लोगों की जिंदगी के लिए खतरा बनती जा रही है, इसके लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण बेहद जरूरी है। उनका कहना है कि सरकार तो अपना काम करती ही है, सामान्य लोगों को भी वृक्षारोपण करना चाहिए, वरना आने वाले कुछ सालों में यह शहर स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी खतरनाक हो जाएगा।

मुंबई सामान्य घरेलू महिलाओं व विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सक्रिय लोगों के सहयोग से वृक्षारोपण मुहिम चलानेवाली श्रीमति मुणोत का कहना है कि मुंबई पर ग्लोबल वॉर्मिग का खतरा तो है ही, लेकिन सबसे बड़ा खतरा है इस शहर का हवा और पानी, जो लोगों की जिंदगी पर खतरा बन रहा है। उनका कहना है कि मुंबई में किसी भी शहर के मुकाबले लोगों की स्किन जल्दी खराब होने का कारण भी यही है कि यहां की हवा और पानी की क्वालिटी बेहद खराब है। वे मुंबई के साथ साथ पश्चिमी राजस्थान के गोड़वाड़ इलाके के गांवों में भी जल संरक्षण व पर्य़ावरण विकास के क्षेत्र में काम कर रही हैं।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका के शिकागो विश्वविद्यालय के वायु गुणवत्ता जीवन सूचकांक की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दुनिया के बेहद खराब हवा पानी वाले शहरों में मुंबई छठे नंबर पर है, जहां ज्यादातर बीमारियां इसी वजह से बढ़ रही हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्वास्थ्य मानकों का हवाला देते हुए श्रीमती मुणोत कहती है कि मुंबई के हवा पानी को स्वच्छ बनाने में अगर हम सफल हो जाएं तो इस शहर से बीमारियां बेहद कम हो सकती हैं। उनका कहना है कि तेजी से बढ़ती वाहनों की संख्या तथा विकास के लिए लगातार कटते पेड़ों से खराब होते पर्यावरण से मुंबई में जीवन पर मंडरा रहे खतरे को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर ही दूर किया जा सकता है।

Sperm donation : आधार सख्ती से बंद हो रहे स्पर्म बैंक
खाद पदार्थ के 19 आइटम की पैकेजिंग बदलाव, दिसंबर से होंगे लागू। व्यापारियों में नए कानून के प्रति नाराजगी
Influenza virus: इन्फ्लुएंजा वायरस से महाराष्ट्र में दो लोगों की मौत
MUMBAI: चालू वित्त वर्ष में नेपाल से बिना शुल्क खाद्य तेल का आयात कम करने में सफल रहा भारत
MUMBAI: मुंबई में 3 मार्च को ‘गढ-किले रक्षा महामोर्चा’ !
TAGGED:Bmclatest newsMaharashtra newsmumbaimumbai newsnavi mumbai newsthane
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
photo
कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

APMC: हरी सब्जियों की कीमतों में उछाल,दाल के भी बिगड़े बजट 

Deepak dubey
Deepak dubey
July 10, 2023
new year’s eve : नए साल के स्वागत में मुंबई के चप्पे-चप्पे पर 40 हजार पुलिस की नजर, तीसरी आंख से निगरानी, शरारती लोगों का बचना मुश्किल
अपना पूर्वांचल महासंघ की समीक्षा बैठक सम्पन्न ,जल्द होगा भव्य समारोह,पूर्वांचल के नेता करेंगे सिरकत
BJP Navi Mumbai Manifesto: नवी मुंबई मनपा चुनाव 2026: भाजपा ने विकास का रोडमैप किया पेश, 30 साल का विजन डॉक्युमेंट जारी
Vihar Lake drowning Mumbai: विहार लेक हादसे के बाद जागी मनपा, लेकिन क्या अब भी काफी है ये कदम?
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?