मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास मालाबार हिल के नंदनवन बंगले में शनिवार शाम करीब छह बजे समीक्षा हुई। बैठक में बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने शिंदे को प्रेजेंटेशन दिया। बीएमसी के तरफ से बताया गया कि मुंबई की सड़कों के सीमेंट कंक्रीटीकरण का काम अगले दो साल में पूरा कर लिया जाएगा