Joindia
आध्यात्मकल्याणकाव्य-कथाकोलकत्ताक्राइमखेलठाणेदिल्लीदेश-दुनियानवीमुंबईपालघरफिल्मी दुनियाबंगलुरूमीरा भायंदरमुंबईराजनीतिरोचकसिटीहेल्थ शिक्षा

बड़ी दुर्घटना टली: मर्सिडीज के पुणे स्थित प्लांट में घुसा तेंदुआ, कड़ी मशक्कत के बाद पिंजड़े में हुआ कैद

pune 1 1647848187

[ad_1]

पुणे28 मिनट पहले

कॉपी लिंकपिंजरे में कैद करने के बाद वे इसे हॉस्पिटल ले गए हैं और वहां जांच के बाद इसे वापस जंगल में छोड़ दिया जाएगा। - Dainik Bhaskar

पिंजरे में कैद करने के बाद वे इसे हॉस्पिटल ले गए हैं और वहां जांच के बाद इसे वापस जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

पुणे के चाकण इलाके में सोमवार सुबह मर्सिडीज कंपनी के प्लांट में एक तेंदुआ घुस गया। सीसीटीवी में तेंदुए की तस्वीरें नजर आने के बाद पूरे प्लांट को बंद कर दिया गया और उसमें काम करने वाले सभी लोगों को बाहर निकाल दिया गया। इसे पकड़ने के लिए वन विभाग और चाकण MIDC फायर ब्रिगेड की टीम को एक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा और कुछ ही देर पहले उसे पकड़ कर एक पिंजड़े में कैद कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, तेंदुआ सबसे पहले सोमवार सुबह 7 बजे जंगल से निकल कर मर्सिडीज कंपनी की पार्किंग में चहलकदमी करता सीक्यूरिटी गार्ड को दिखाई दिया। फिर कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में वह खुलेआम घूमता कैद हुआ। कंपनी में जब तेंदुआ पहुंचा तो बड़ी संख्या में कर्मचारी काम कर रहे थे। तेंदुए की दस्तक से कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया और सभी कर्मचारी घबराकर बाहर निकल गए।

यह प्लांट पुणे के इंडस्ट्रियल चाकण इलाके में है।

यह प्लांट पुणे के इंडस्ट्रियल चाकण इलाके में है।

कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया तेंदुआकंपनी के कर्मचारियों ने वन विभाग और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। बता दें कि, चाकण MIDC स्थित कंपनी का अधिकांश क्षेत्र फ़ॉरेस्ट से सटा हुआ है। जानकारी मिलने के बाद वनविभाग कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पिंजरे में कैद किया। पिंजरे में कैद करने के बाद वे इसे हॉस्पिटल ले गए हैं और वहां जांच के बाद इसे वापस जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

महालुंगे पुलिस स्टेशन के प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद पवार ने कहा कि वन अधिकारियों और वॉलेंटियर्स ने एक ट्रैंक्विलाइजर डार्ट का इस्तेमाल किया और लगभग 11.30 बजे तेंदुए को पकड़ लिया गया। उसे जुन्नार में हेल्थ सेंटर में ले जाया गया है। सौभाग्य से, इसमें किसी को चोट नहीं आई है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Related posts

Hit and run: बेवड़े ड्राइवर्स की बढ़ी बारात !, दो महीने में २२१ का कार चालक पकड़े गए, पांच वर्षों में हिट एंड रन में ७० लोगों की मौत

Deepak dubey

इंदौर में कार से मिला 3.72 करोड़ का सोना, मुंबई का व्‍यापरी गिरफ्तार

Deepak dubey

कैट ने थाईलैंड के लॉट्स द्वारा मेट्रो कैश एंड कैरी ख़रीद सौदे को रोकने की मांग की

Deepak dubey

Leave a Comment