Joindia
आध्यात्मकल्याणकाव्य-कथाकोलकत्ताक्राइमखेलठाणेदिल्लीदेश-दुनियानवीमुंबईपालघरफिल्मी दुनियाबंगलुरूमीरा भायंदरमुंबईराजनीतिरोचकसिटीहेल्थ शिक्षा

महाराष्ट्र में पिकनिक बनी जानलेवा: अरब सागर किनारे पिकनिक मना रहे 6 लोगों समुद्र में डूबे, 4 के शव हुए बरामद

whatsapp image 2022 03 03 at 43714 pm202203782249 1646310108

[ad_1]

पालघरएक घंटा पहले

कॉपी लिंकसमुद्र में डूबे सभी युवक नासिक के एक कॉलेज स्टूडेंट हैं और इनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। - Dainik Bhaskar

समुद्र में डूबे सभी युवक नासिक के एक कॉलेज स्टूडेंट हैं और इनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है।

महाराष्ट्र के पालघर में गुरुवार दोपहर केलवे बीच पर अरब सागर के किनारे पिकनिक मनाने गए तकरीबन आधा दर्जन लोग लहरों की चपेट में आने से समुद्र में डूब गए हैं। इनमें से चार के शवों को बाहर निकाल लिया गया है और एक को मछुआरों ने बचाया है। एक अन्य की तलाश जारी है। स्थानीय पुलिस की टीम लोकल मछुआरों के साथ पानी में डूबे अन्य लोगों को बाहर निकालने के प्रयास में जुटी हुई है।

पालघर के केलवे बीच पूरे महाराष्ट्र में फेमस हैं। महाराष्ट्र के कई हिस्सों से लोग पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। समुद्र में डूबे सभी युवक नासिक के एक कॉलेज स्टूडेंट हैं और इनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। हादसे का शिकार हुए कुछ युवक समुद्र की लहरों के बीच एन्जॉय कर रहे थे। इसी दौरान हाईटाइड की वजह से ऊंची लहर उठी और दो युवकों को अपने साथ बीच समुद्र में ले गई। उन्हें डूबता देख चार अन्य युवक एक-एक करके समुद्र में कूदे और दुर्घटना का शिकार हो गए।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Related posts

AC LOCAL: पीक रश! बंद थे एसी लोक के दरवाजे!

Deepak dubey

Dombivli Investment Scam: डोंबिवली में फिनिक्स इन्वेस्टमेंट घोटाला उजागर, निवेशकों से करोड़ों की ठगी

Deepak dubey

OMG : महाराष्ट्र में सरकारी गेहूं खाने से झड़ रहे हैं बाल! ICMR के रिपोर्ट ने चौंकाया, FCI गोदामों की जांच शुरू।

dinu

Leave a Comment