Joindia
कल्याणक्राइमठाणेदेश-दुनियामुंबई

महिलाएं हुई असुरक्षित, बंदूक की नोक पर लड़की से किया छेड़छाड़, दो आरोपी गिरफ्तार

img 6 032319031707

मुंबई। ईडी सरकार(ED government) में दिन पर दिन महिलाएं असुरक्षित महसूस करने लगी है इसका ताजा उदाहरण अंधेरी का है ।जहा एक होटल के अंदर बंदूक की नोक पर एक लड़की से छेड़छाड़ किया गया है। मामला बढ़ता देख मौके पर पहुंची क्राइम ब्रांच यूनिट 9 में दहशत फैला रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।

Advertisement

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और क्राइम ब्रांच यूनिट 9 के पुलिस निरीक्षक दया नायक को सूचना मिली थी कि अंधेरी के एक होटल में कुछ लोग बंदूक की नोक पर दहशत फैला रहे है ।इतना ही नही लड़कियों के साथ छेड़खानी कर रहे है।इसके बाद मौके पर टीम के साथ पहुंचे पुलिस निरीक्षक दया नायक ने 23 वर्षीय और 56 वर्षीय दो लोगो को गिरफ्तार किया। इस बीच पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए।इस सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बंदूक निकालते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में देखा गया कि होटल में लोग गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं तो वहीं आरोपी हाथ में बंदूक लिए नजर आ रहा है। इन दोनों आरोपियों द्वारा दहशत फैलाए जाने की घटना से महिलाओ में काफी डर बना हुआ है।

Advertisement

Related posts

इंस्टा’ पर दोस्ती कर बैंक अधिकारी को क्रिप्टो में निवेश का झांसा देकर लाखो की ठगी

Deepak dubey

छठवीं मंजिल से कूदा शख्‍स, नहीं आई खरोंच

Deepak dubey

नेरुल अवैध चर्च पर मनपा की तोडक कार्रवाई , सील किए जाने के बावजूद शुरू था आश्रम

Deepak dubey

Leave a Comment