Joindia
कल्याणमुंबईराजनीति

वर्षा गायकवाड ने मशहूर वकील उज्जवल निकम को हराया, बोलीं-संसद में बुलंद करूंगी मुंबईकरों की आवाज…

ujjwal nikam varsha gaikwad d

मुंबई। उत्तर मध्य मुंबई लोकसभा सीट से महाविकास अघाड़ी की ओर से मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस सीट से महायुति ने नामचीन अधिवक्ता उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा था परन्तु जनता की इस अदालत ने निकम को स्वीकार नहीं किया और वो जननायक एकनाथ गायकवाड की शेरनी बेटी के सामने बुरी तरह से चुनाव हार गए।

इस सीट से भाजपा ने मौजूदा सांसद पूनम महाजन का टिकट काटकर देश के मशहूर वकील उज्जवल निकम को रणसंग्राम में उतारा था। इस सीट पर दोनों के बीच कांटे की टक्कर चल रही थी लेकिन आखिरी राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी वर्षा गायकवाड ने ये सीट अपने नाम कर ली।
अपने पिता स्वर्गीय एकनाथ गायकवाड के पदचिन्हों पर चलने वाली वर्षा ज़मीनी नेता होने के नाते धारावी विधानसभा क्षेत्र से चार बार की विधायक हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में कुल छह विधानसभा सीटें आती हैं। जिसमें बांद्रा पूर्व, बांद्रा पश्चिम, कुर्ला, विलेपार्ले, कांदिवली और कलिना शामिल है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपना आदर्श मानने वाली प्रो. वर्षा गायकवाड ने कहा कि हमें जनता की अदालत से आने वाले फैसले पर पूरा भरोसा था। इसलिए मैं अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त थी। राज्य की पूर्व मंत्री ने कहा कि मैंने महाविकास अघाड़ी सरकार में मुख्यमंत्री व शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धवसाहेब ठाकरे के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम किया। मुझे हमेशा उनका मार्गदर्शन व अपेक्षित सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने अपनी इस बहन को अपना आशीर्वाद पहले ही जीत के रूप में दे दिया था। मैं उनकी बहुत शुक्रगुजार हूँ। वर्षा गायकवाड ने आगे बताया कि साल २००४ के लोकसभा चुनाव में मेरे पिताजी ने इस निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता था और डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में यूपीए सरकार बनी। आज की जीत २००४ के परिणाम को दोहराती है।
बताया जाता है कि एकनाथ गायकवाड की तरह वर्षा गायकवाड भी जनसंपर्क और आमलोगों के लिए जी जान से काम करने वाली जननेता हैं। धारावी की विधायक के रूप में वर्षा गायकवाड़ ने हमेशा स्थानीय मुद्दों के साथ न्याय करने की कोशिश की है। वे धारावीकरों को विस्थापित करने की साजिश के खिलाफ भी लड़ाई लड़ रही हैं। शिक्षा मंत्री के तौर पर भी उन्होंने अच्छा काम किया है। माना जा रहा है कि वह संसद में मुंबईकरों के मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करेंगी और न्याय दिलाएंगी।

Related posts

बच्चन परिवार को बॉम्बे HC से राहत: ‘प्रतीक्षा’ बंगले में किसी भी तरह की तोड़फोड़ पर लगाई रोक, अभिनेता को BMC के सामने पक्ष रखने का समय दिया

cradmin

CRCLS: सेंट्रल रेलवे मजदूर कॉन्ट्रेक्ट लेबर संघ (सीआरसीएलएस) की आपातकालीन बैठक 19 मार्च को

Deepak dubey

Coldplay Concert : बुक माय शो की ब्लैक मार्केटिंग, ब्लैक में बेचा जा रहा ‘कोल्डप्ले’ कंसर्ट के टिकट्स, बुक माय शो के सीईओ को मुंबई पुलिस का समन

Deepak dubey

Leave a Comment