Joindia
कल्याणठाणेदेश-दुनियामुंबईसिटी

Vande matram express: मुंबईकरों से केंद्र सरकार का भेदभाव, मुंबई के वंदे भारत के किराये में कोई रियायत नहीं

Vande Bharat train

मुंबई । मुंबई से वंदे भारत ट्रेन(vande bharat train)लेने वाले यात्री एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास के किराए में 25% तक की कटौती का आनंद नहीं ले पाएंगे। रेल अधिकारियों ने दावा किया है कि इन ट्रेन की 90% से अधिक डिमांड में है। जिसके वजह से यह रियायत यहां की ट्रेनों पर नही दिया जा रहा है।(Vande matram express)

Advertisement

सेंट्रल रेलवे अधिकारियों के अनुसार, चेयर कार और विस्टाडोम कोच वाली उनकी सभी ट्रेनें 90% से अधिक की बुकिंग औसत के साथ अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। किराये में 25% तक की रियायत वंदे भारत और मुंबई से शुरू होने वाली चेयर कार और विस्टाडोम वाली अन्य ट्रेनों पर लागू नहीं होगी, क्योंकि मांग असाधारण रूप से अच्छी है। केवल वे ट्रेनें जिनकी मांग 50% से कम है, उन्हे रियायत दिया जाएगा।

मध्य रेलवे पर मुंबई से शुरू होने वाली सीएसएमटी-मडगांव, सीएसएमटी-शिरडी और सीएसएमटी-सोलापुर पर वंदे भारत ट्रेनें अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। सीआर द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, उनके पास वातानुकूलित चेयर कार वाली 37 ट्रेनें हैं जिन्होंने 3,804 यात्राएं कीं वही विस्टाडोम कोच वाली 9 ट्रेनें हैं, जिन्होंने 1 से 30 जून तक 251 यात्राएं पूरी किया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि वंदे भारत सहित इन सभी ट्रेनों में औसतन 105% की ऑक्यूपेंसी देखी गई है, जबकि विस्टाडोम में 1 से 30 जून के बीच 96% सीटों की मांग है। ये ट्रेनें अप और डाउन दोनों लाइनों पर चलती हैं, जिनमें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से शुरू होने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। यहां तक कि पश्चिम रेलवे पर मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर वंदे भारत भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

यात्रियों ने व्यक्त किया नाखुशी
हालाँकि, लोगों ने रियायती किराए से वंचित होने पर नाखुशी व्यक्त की है, जबकि इन हाई-एंड ट्रेनों में 50% से कम यात्रियों के साथ देश के अन्य हिस्सों में यात्रा करने वालों को सस्ते में यात्रा करने का मौका मिलेगा। वही यह मुंबईकरों के लिए अनुचित है। मुंबई से रेगुलर रूप से यात्रा करने वाले यात्री सौरभ तिवारी ने कहा की संख्या की परवाह किए बिना चेयर कार, विस्टाडोम वाली सभी ट्रेनों के लिए रियायतें लागू की जानी चाहिए।

Modi govt. 2.0 budget: चुनाव पर नजर, बजट पर दिखा असर, जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

Advertisement

Related posts

BMC: सर्वे में हुई 200 से अधिक जर्जर इमारतों की पहचान, पिछले साल कुर्ला में गिरी थी इमारत

Deepak dubey

AR Rahman concert Navi Mumbai 2025: ए. आर. रहमान के कॉन्सर्ट को लेकर नवी मुंबई में 3 मई को भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक, ट्रैफिक पुलिस का निर्णय

Deepak dubey

Real estate crime: धोखाधड़ी करने वाले रियल एस्टेट एजेंट पर मामला दर्ज

Deepak dubey

Leave a Comment