By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Ulhasnagar TDR scam: प्रधान सचिव ने निर्माण कार्यों पर लगाई रोक, मनपा ने तीन प्रोजेक्ट्स को थमाए नोटिस”
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Ulhasnagar TDR scam: प्रधान सचिव ने निर्माण कार्यों पर लगाई रोक, मनपा ने तीन प्रोजेक्ट्स को थमाए नोटिस”

क्राइममुंबई

Ulhasnagar TDR scam: प्रधान सचिव ने निर्माण कार्यों पर लगाई रोक, मनपा ने तीन प्रोजेक्ट्स को थमाए नोटिस”

Deepak dubey
Last updated: September 4, 2025 8:27 am
Deepak dubey
Published: September 4, 2025
Share
IMG 20250904 WA0023
SHARE

जो इंडिया/मुंबई। (Ulhasnagar TDR scam)
उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र (Ulhasnagar Municipal Corporation Area) में सामने आए टीडीआर  (Transferable Development Rights) घोटाले ने पूरे शहर की राजनीति और निर्माण जगत में भूचाल मचा दिया है। नगरविकास विभाग के प्रधान सचिव असीम गुप्ता ने इस गंभीर प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए उल्हासनगर मनपा अंतर्गत सभी विवादित निर्माण कार्यों की खरीदी-बिक्री और लेन-देन पर तत्काल रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया है।

इसके साथ ही मनपा प्रशासन ने तीन बड़े निर्माण कार्यों को नोटिस जारी कर दिया है। इस कदम से न केवल बिल्डरों बल्कि कारोबारियों को भी तगड़ा झटका लगा है।

मंत्रालय में हुई अहम बैठक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस घोटाले को लेकर गत दिनों मंत्रालय में बैठक आयोजित हुई। इसमें प्रहार जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष बच्चू कडू, नगरविकास विभाग के प्रधान सचिव असीम गुप्ता और उल्हासनगर मनपा आयुक्त मनीषा अव्हाले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

बैठक के दौरान बच्चू कडू ने आरोप लगाया कि उल्हासनगर में लंबे समय से टीडीआर का दुरुपयोग हो रहा है और मनपा प्रशासन जानबूझकर आंख मूंदे बैठा है। इस पर प्रधान सचिव गुप्ता ने भी नाराजगी जताते हुए पूछा कि जब यह घोटाला सामने आया, तब मनपा क्या कर रही थी और समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

10 दिन में रिपोर्ट पेश करने का आदेश

प्रधान सचिव ने बैठक में निर्देश दिए कि इस मामले की पूरी जांच 10 दिनों के भीतर पूरी करके दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस घोटाले से जुड़े किसी भी निर्माण कार्य की अनुमति या खरीद-बिक्री आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।

मनपा की सख्ती, बिल्डरों को चेतावनी

मनपा ने बिल्डरों को भेजे गए नोटिस में कहा है कि आपके प्रोजेक्ट से जुड़ी संपत्ति की खरीद-बिक्री फिलहाल पूरी तरह से रोक दी गई है। नोटिस मिलने के बाद यदि किसी भी तरह की लेन-देन की कोशिश की गई तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कारोबारियों और बिल्डरों में हड़कंप

इस कार्रवाई से उल्हासनगर के रियल एस्टेट कारोबार में हड़कंप मच गया है। कई बिल्डरों ने निजी तौर पर नाराजगी जताई है, वहीं आम नागरिक इस कदम का स्वागत कर रहे हैं। शहर के राजनीतिक और व्यावसायिक हलकों में अब यह चर्चा का विषय बन गया है कि इस घोटाले की जड़ कितनी गहरी है और इसमें कितने बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

BMC Hawkers Issue: “फेरीवालों पर हाईकोर्ट सख्त: बीएमसी को 5 हफ्तों की अंतिम मोहलत”
If BJP is not defeated in Lok Sabha: लोकसभा में भाजपा पराभव नहीं किए तो तिहाड़ जाना होगा!, – प्रकाश आंबेडकर की सावधानी बरतने की चेतावनी
देर रात तक जश्न के बाद उतारी मौत के घाट
फेल हो गए . . . नो टेंशन एक और मौका बाकी है मेरे दोस्त
Mumbai metro scam: मुंबई मेट्रो घोटाला? सिस्ट्रा और एमएमआरडीए आमने-सामने
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newsUlhasnagar Municipal Corporation
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20260326 WA0036
आध्यात्ममुंबई

Maa Vindhyavasini Temple Mumbai: सायन-कोलीवाड़ा में चैत्र नवरात्रि पर भव्य देवी जागरण आज, मां विंध्यवासिनी के सुगम दर्शन का अवसर

Deepak dubey
Deepak dubey
March 26, 2026
CNG vehicle sales low: सीएनजी वाहनो की पसंद में भारी गिरावट, ईंधन की कीमतों में कमी के बाद भी सीएनजी वाहनो की विक्री घटी, अप्रैल में 4329 वाहन कम बिके
नवी मुंबई में महिलाओं के सशक्तिकरण पर दी जा रही जोर – गणेश नाईक, देवेन्द्र फड़नवीस ने महिलाओ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से साधा संपर्क, 111 वार्ड की महिलाओं ने गणेश नाईक ओर संदीप नाईक को बांधी राखी
Boy doing stunt on rickshaw: नवी मुंबई में तेज़ रफ्तार रिक्शा पर युवक का खतरनाक स्टंट वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मची हलचल, पुलिस ने शुरू की जांच
Founder of Jet Airways became emotional in the court: कोर्ट में भावुक हुए जेट एयरवेज के संस्थापक, कहा- ‘जीवन की उम्मीद खो दी, उससे तो बेहतर…’
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?