जो इंडिया / नई दिल्ली: देशभर के पत्रकारों (Train ticket discount for journalists
पत्र में सांसद ने उल्लेख किया है कि पत्रकार देश के दूरदराज क्षेत्रों में जाकर खबरें कवर करते हैं और इस कार्य में रेलवे उनकी अहम सहायक सेवा है। पहले पत्रकारों को रेलवे यात्रा के लिए 50% किराये में छूट दी जाती थी, लेकिन यह सुविधा कुछ वर्षों पूर्व बंद कर दी गई थी।
साधना सिंह ने अपने पत्र में कह कि पत्रकारों की भूमिका लोकतंत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्हें सस्ती यात्रा सुविधा देना न केवल उनकी सहायता करना है, बल्कि स्वतंत्र और निर्भीक पत्रकारिता को भी प्रोत्साहित करना है।
उन्होंने रेल मंत्री से आग्रह किया कि पूर्व की इस योजना को पुनः शुरू किया जाए जिससे पत्रकारों को यात्रा में राहत मिल सके और वे बेहतर ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।
पत्रकार संगठनों ने भी इस पहल का स्वागत किया है और सरकार से सकारात्मक निर्णय की उम्मीद जताई है।
जोइंडिया की स्पेशल खबरे भी पढ़ें-
1) Bollywood Most Expensive Wedding : एक मेहमान पर दो करोड़ खर्च, इस अभिनेता ने की गजब की शादी
2) Rajasthan food safety review: एफएसएसएआई समीक्षा बैठक: त्योहारी सीजन में विशेष निगरानी अभियान



