Joindia
देश-दुनियामुंबईरोचक

Tigress cubs in SGNP: बाघिन ने चार शावकों को दिया जन्म

Screenshot 20230329 0755342

मुंबई:- महानगर मुंबई के संजय गांधी नेशनल पार्क में शनिवार को एक बाघिन (Tigress cubs in SGNP) के घर किलकारी गूंजी है। यहां श्रीवल्ली नामक बाघिन ने चार शावकों का जन्म दिया है। श्रीवल्ली ने परसो दोपहर को पहले शावक को जन्म दिया बाद में 40 से 50 मिनट के अंतराल पर कुल चार शावकों को जन्म दिया।

Advertisement

एक अधिकारी ने कहा कि बाघिन श्रीवल्ली दो दिन पहले से ही खुद को असहज महसूस कर रही थी। तभी हम एहसास हो गया था कि वह शावकों को जन्म देने वाली है। दोपहर 12.30 बजे के बाद अपना पहला बच्चा जन्म दिया, और बाद में एक एक करके चारो शावकों का जन्म हुआ।

संजय गांधी नेशनल पार्क के आरएफओ विजय बरबडे ने कहा कि शावकों के जन्म में कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं किया गया। हम लोगों कैमरे पर हर विषय को लेकर निगरानी कर रहे हैं। ताकि बाघिन को किसी तरह की तकलीफ ना हो। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. निखिल बांगड़ ने कहा कि बाघिन और उसके शावकों को कम से कम 48 घंटे तक सीसीटीवी के जरिए निगरानी में रखा गया है। इन नए शावकों के साथ इस राष्ट्रीय उद्यान में बाघों की संख्या अब 10 हो गई है।

Advertisement

Related posts

Maharashtra crime: शादी से इंकार करना प्रेमी को पड़ा भारी, प्रेमिका ने काटा प्रेमी का गुप्तांग

Deepak dubey

पुणे में 20 फीट ऊंचे पेड़ पर मिला शव: डाल पर दो हिस्सों में लटकी मिली महिला की सूख चुकी बॉडी, तंत्रमंत्र या हत्या का संदेह

cradmin

ढाई साल बाद पुणे के MCA स्टेडियम में पहुंचे दर्शक: पिछले डेढ़ महीने से चल रही थी तैयारियां, MCA को सबसे ज्यादा इसी स्टेडियम से मिलता है रेवन्यू

cradmin

Leave a Comment