Joindia
आध्यात्मकल्याणकाव्य-कथाकोलकत्ताक्राइमखेलठाणेदिल्लीदेश-दुनियानवीमुंबईपालघरफिल्मी दुनियाबंगलुरूमीरा भायंदरमुंबईराजनीतिरोचकसिटीहेल्थ शिक्षा

पुणे में 20 फीट ऊंचे पेड़ पर मिला शव: डाल पर दो हिस्सों में लटकी मिली महिला की सूख चुकी बॉडी, तंत्रमंत्र या हत्या का संदेह

Advertisement

[ad_1]

पुणे6 दिन पहले

कॉपी लिंकशव एक डाल पर दो हिस्सों में लटका हुआ था। एक ओर सिर था और दूसरी ओर धड़ लटका हुआ मिला। - Dainik Bhaskar

शव एक डाल पर दो हिस्सों में लटका हुआ था। एक ओर सिर था और दूसरी ओर धड़ लटका हुआ मिला।

पुणे से सटे पिंपरी चिंचवाड़ जिले में एक कदम के पेड़ पर एक अज्ञात महिला का सूखा हुआ शव मिला है। यह शव हिंजावाड़ी थाना क्षेत्र के मानगांव के मुला नदी के किनारे बरामद हुआ है। शव कई दिनों से पेड़ पर टंगा हुआ था और बुरी तरह से सड़ चुका था। नदी का किनारा और सुनसान इलाका होने के कारण लोगों को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी।

शव के इस हाल में मिलने की सूचना मिलते ही पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। माना जा रहा है कि महिला की हत्या के बाद शव को पेड़ पर छिपा दिया गया था। शव एक टहनी के सहारे दो भागों में लटका हुआ है। एक ओर सिर और दूसरे ओर धड़ है। पुलिस को संदेह है कि इस वारदात में एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं।

शव कैसे 20 फीट ऊंचे पेड़ पर पहुंचा यह सबसे बड़ी चुनौतीकमिश्नर कृष्णप्रकाश ने बताया कि यह हत्या का विभस्त रूप है। हालांकि, महिला का शव क्षत विक्षत अवस्था में होने के कारण पुलिस को जांच करने में बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। 20 फीट ऊंचे पेड़ पर शव को किसने और कैसे पहुंचाया? इसकी जांच की जा रही है। हम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी करेंगे। पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश ने कहा कि आत्महत्या का कोई भी सबूत नहीं मिला है, इसलिए हम इसे हत्या मान जांच कर रहे हैं। आरोपी को यह संदेह था कि नदी में शव फेंकने के बाद यह आसानी से मिल जाएगा, इसलिए उसने एक सुनसान इलाके में पेड़ पर इसे लटका दिया।

पुलिस भी हैरान है कि आखिर कैसे एक महिला का शव इस हाल में पेड़ पर पहुंचा है।

पुलिस भी हैरान है कि आखिर कैसे एक महिला का शव इस हाल में पेड़ पर पहुंचा है।

तंत्रमंत्र के एंगल से भी की जा रही है जांचदूसरी ओर, शव जिस तरह से डालियों पर लटकाया गया था उसे देख यह भी संभावना जताई जा रही है कि इसके पीछे अंधविश्वास या तंत्रमंत्र भी एक कारण हो सकता है। इससे पहले भी अलग-अलग जगहों पर तंत्रमंत्र करने के कई प्रमाण मिले हैं।

गायब हुई लड़कियों की डिटेल खंगाली जा रहीहिंजेवाड़ी थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालकृष्ण सावंत इस केस की जांच कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया है। आज डॉग स्क्वाड की टीम इस पूरे इलाके की जांच करेगी। हिंजेवाड़ी एक ग्रामीण क्षेत्र है, जिसमें बड़ी संख्या में आईटी कंपनियां और बड़ी संख्या में इंजीनियर रहते हैं। फिलहाल पुलिस पिछले एक सप्ताह के दौरान गायब हुई महिलाओं और लड़कियों की डिटेल निकाल रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Advertisement

Related posts

भाजपा नेता ने खुद को गोली मारी

dinu

मासूम को मिला बड़ा सहारा: वर्ली चॉल में लगी आग में जिंदा बचे बच्चे को शिवसेना ने लिया गोद, हर महीने खाते में ट्रांसफर करेगी 5-10 हजार रुपए

cradmin

उद्धव के परिवार तक पहुंचा ED: साले की कंपनी के 6.5 करोड़ के 11 फ्लैट्स किए सील, प्रवर्तन निदेशालय को मनी लॉन्ड्रिंग का संदेह

cradmin

Leave a Comment