By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: BMC Election Campaign Controversy: पैसे, शराब और बिरयानी की राजनीति मनपा चुनाव में विकास पर भारी पड़ा लालच का प्रचार
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » BMC Election Campaign Controversy: पैसे, शराब और बिरयानी की राजनीति मनपा चुनाव में विकास पर भारी पड़ा लालच का प्रचार

मुंबईराजनीति

BMC Election Campaign Controversy: पैसे, शराब और बिरयानी की राजनीति मनपा चुनाव में विकास पर भारी पड़ा लालच का प्रचार

Deepak dubey
Last updated: January 11, 2026 10:36 pm
Deepak dubey
Published: January 11, 2026
Share
IMG 20260111 WA0012
SHARE

जो इंडिया / मुंबई: (BMC Election Campaign Controversy)

Advertisement

मुंबई महानगरपालिका (मनपा) चुनाव के लिए मतदान में अब महज चार दिन शेष हैं। मनपा जैसे महत्वपूर्ण निकाय के जरिए शहरवासियों की रोजमर्रा की जरूरतें—सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, उद्यान, शिक्षा, स्वास्थ्य और भूमिगत नालियों जैसी मूलभूत सुविधाएं—सीधे तौर पर प्रभावित होती हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस बार चुनावी प्रचार में ये सभी अहम मुद्दे लगभग नदारद नजर आ रहे हैं।
चुनावी मैदान में उतरे अधिकांश उम्मीदवार विकास और जनहित की बात करने के बजाय मतदाताओं को लुभाने के लिए मांसाहारी दावतों, शराब, नकद राशि और महंगे गिफ्ट का सहारा ले रहे हैं। प्रचार अब विचारों और योजनाओं की नहीं, बल्कि आर्थिक ताकत और खर्च की प्रतिस्पर्धा बनता जा रहा है।
शराबखाने और होटल बने प्रचार केंद्र
पिछले कुछ दिनों में शहर के कई इलाकों में यह देखा गया है कि कुछ उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों और मतदाताओं के लिए शराबखानों और होटलों को ही प्रचार का अड्डा बना लिया है। कहीं खुलेआम शराब परोसी जा रही है तो कहीं बिरयानी और अन्य मांसाहारी भोजन के डिब्बे मतदाताओं के घर-घर पहुंचाए जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, भाजपा की एक महिला उम्मीदवार द्वारा प्रतिदिन मतदाताओं के समूह को 5 से 7 किलो बिरयानी भिजवाई जा रही है। वहीं शिंदे गुट के एक उम्मीदवार भी रोजाना भोजन के डिब्बे वितरित कर रहे हैं। कुछ स्थानों पर शराब प्रेमियों की भारी भीड़ देखी जा रही है, जिसमें शिक्षित और उच्च शिक्षित मतदाता भी शामिल हैं।
मुद्दों की जगह पैसों की होड़
चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में यह साफ नजर आ रहा है कि मुकाबला विकास के मुद्दों पर नहीं, बल्कि पैसों की ताकत पर लड़ा जा रहा है। कौन कितना खर्च कर सकता है, कौन कितने लोगों को भोजन, शराब या उपहार दे सकता है—यही जीत-हार का पैमाना बनता जा रहा है।
गिफ्ट वितरण बना मुख्य हथियार
कई उम्मीदवारों ने गिफ्ट वितरण को प्रचार का प्रमुख हथियार बना लिया है। वार्ड 180 में शिंदे गुट की ओर से महंगे गिफ्ट बांटे जा रहे हैं। समाज मंदिरों को नकद दान दिया गया है, जबकि कीर्तन मंडलों और योग संस्थाओं को ध्वनि प्रणाली समेत अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई है। वरिष्ठ नागरिकों को भी उनकी जरूरतों के अनुसार वस्तुओं का वितरण किया जा रहा है, ताकि उनका समर्थन हासिल किया जा सके।
करोड़पति उम्मीदवारों की भरमार
मनपा चुनाव के मैदान में इस बार हजारों उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। नामांकन के साथ दाखिल किए गए शपथपत्रों से सामने आया है कि इनमें से सैकड़ों उम्मीदवार करोड़पति हैं। खास बात यह है कि इन करोड़पति उम्मीदवारों में बड़ी संख्या भाजपा से जुड़े नेताओं की है।
वहीं दूसरी ओर, कुछ ऐसे उम्मीदवार भी हैं जिन्होंने अपने शपथपत्र में यह दर्शाया है कि उनके पास एक रुपया भी संपत्ति नहीं है। उन्होंने अपनी चल और अचल संपत्ति को शून्य बताया है, जो चुनावी राजनीति की एक अलग ही तस्वीर पेश करता है।
लोकतंत्र पर सवाल
शराब, बिरयानी और गिफ्ट के सहारे चल रहा यह चुनावी प्रचार लोकतंत्र की मूल भावना पर सवाल खड़े कर रहा है। विकास के मुद्दे पीछे छूटते जा रहे हैं और मतदाता भी लालच के इस जाल में फंसते नजर आ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि मतदान के दिन जनता पैसों के प्रभाव में फैसला करती है या फिर विकास और ईमानदार नेतृत्व को प्राथमिकता देती है।

Congress apology demand BJP: “कांग्रेस ने देश को गुमराह किया, मालेगांव ब्लास्ट पर झूठ फैलाया” – फडणवीस का तीखा हमला, माफी की मांग तेज
मोदी और योगी सरकार कर रही गुमराह: संजय राऊत का सनसनीखेज दावा
Poonam Dhillon love story: सुनील दत्त से शादी करने की इच्छा, सलमान खान पर क्रश; 63 साल की उम्र में भी सिंगल हैं पूनम ढिल्लन, जानें मिस यंग इंडिया से लेकर बॉलीवुड स्टार बनने तक का सफर
Policing project: दिल्ली पुलिस के सामुदायिक पुलिसिंग प्रोजेक्ट ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी-यूके मुख्य महात्मा गांधी पुरस्कार से सम्मानित
Anupriya Goenka interview: इंटिमेट कॉर्डिनेटर के बिना संभव नहीं है, सेक्स सीन शूट करना, अभिनेत्री ने बताया अनुभव
TAGGED:Maharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
कल्याणठाणेदेश-दुनियामुंबई

TASK FORCE: पुरानी टास्क फोर्स बरखास्त कर बनाई केवल सरकारी डॉक्टरों की टास्क फोर्स

Deepak dubey
Deepak dubey
December 28, 2023
Maratha Reservation Protest: नवी मुंबई में मराठा आंदोलनकारियों की एंट्री, आरक्षण की माँग पर गरमाया माहौल
CRIME: नवजात शिशु को रिक्शे में छोड़ दंपत्ति ने रची अपहरण साजिश, पुलिस ने खोली पोल 
यात्रियों के विरोध के बाद सेंट्रल रेलवे ने कैंसिल की 10 एसी रेलगाड़ियां
पनवेल में महायुती के प्रत्याशी विधायक प्रशांत ठाकुर ने भरा नामांकन, समर्थकों का भारी उत्साह
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?