By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: New academic session starting from April, अप्रैल से शुरू होनेवाला नया शैक्षणिक सत्र बच्चों को करेगा त्रस्त अभिभावक भी होंगे परेशान शादियों में नहीं पहुंच सकेंगे अन्य प्रांतों के लोग
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » New academic session starting from April, अप्रैल से शुरू होनेवाला नया शैक्षणिक सत्र बच्चों को करेगा त्रस्त अभिभावक भी होंगे परेशान शादियों में नहीं पहुंच सकेंगे अन्य प्रांतों के लोग

मुंबईशिक्षा

New academic session starting from April, अप्रैल से शुरू होनेवाला नया शैक्षणिक सत्र बच्चों को करेगा त्रस्त अभिभावक भी होंगे परेशान शादियों में नहीं पहुंच सकेंगे अन्य प्रांतों के लोग

Deepak dubey
Last updated: October 23, 2024 2:18 am
Deepak dubey
Published: October 23, 2024
Share
photo 2023 03 03 13 12 24 1
SHARE

मुंबई। महाराष्ट्र बोर्ड के स्कूलों(Maharashtra board schools)में अब तक 5 जून से शुरू होनेवाला शैक्षणिक वर्ष      (Academic year)अगले साल से एक अप्रैल से शुरू करने की तैयारी शिक्षा विभाग की तरफ से किया जा रहा है। बताया गया है कि नया शैक्षणिक वर्ष में स्कूलों को सीबीएसई कैलेंडर(CBSE Calendar)के मुताबिक चलाया जाएगा। हाालंकि, यह फैसला न केवल अभिभावकों, बल्कि बच्चों को भी चिंता में डाल दिया है, क्योंकि अप्रैल महीने से ही गर्मी की शुरूआत होती है। इसके बाद मई महीने में गर्मी अपने चरम पर रहती है। ऐसे समय में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से बच्चे त्रस्त होंगे। गर्मी में स्कूलों खुलने से बच्चों के डिहाइड्रेशन और लू जैसी समस्याओं की चपेट में आने की संभावना बनी रहेगी। दूसरी तरफ अप्रैल में ग्रीष्मकालीन अवकाश होने से यूपी, बिहार और कई अन्य राज्यों में विवाह समारोह गर्मियों में ही रखते हैं। लेकिन सरकार का यह फैसला अब इस पर भी अडंगा डालने का काम करेगा। इसलिए वे इस दौरान विवाह समारोह भी नहीं रख सकेंगे।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि नए स्कूली शिक्षा के लिए संशोधित राज्य पाठ्यक्रम रूपरेखा को मंजूरी दिए जाने से महाराष्ट्र राज्य बोर्ड के स्कूल 2025 से अपना शैक्षणिक सत्र 15 जून के बजाय एक अप्रैल से शुरू करने के लिए तैयार हैं। इसके तहत राज्य बोर्ड के स्कूलों के लिए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने को भी मंजूरी दी गई है। बताया गया है कि यह परिवर्तन संचालन समिति द्वारा अनुमोदित किया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कार्यक्रम के अनुरूप हों, जो एक अप्रैल से शुरू होता है और 31 मार्च को समाप्त होता है।

शिक्षक महासंघ ने किया विरोध

महाराष्ट्र राज्य छात्र-अभिभावक शिक्षक महासंघ के नितिन दलवी ने कहा कि राज्य के कई हिस्सों में अप्रैल और मई महीने में भीषण गर्मी पड़ती है। इस अवधि में लू भी चलती है। इस भीषण गर्मी से बच्चों को बचाने के लिए अब तक महाराष्ट्र में 15 जून से स्कूल खुलते रहे हैं। ऐसे में यदि एक अप्रैल से महाराष्ट्र बोर्ड के स्कूल शुरू होते हैं, तो छात्रों को भीषण गर्मी में स्कूल आने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस बीच बच्चे डिहाइड्रेशन और लू जैसी परेशानियों के शिकार हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में बच्चों को कुछ होता है, तो उसका जिम्मेदार आखिरकार कौन होगा। इस बारे में विचार करने के बाद ही सरकार को फैसला लेना चाहिए था। उन्होंने कहा कि इस बारे में सोचकर अभी से ही अभिभावक चिंतित हो उठे हैं।

शिक्षक भी फैसले पर जता रहे असमति

महाराष्ट्र राज्य बोर्ड के स्कूलों के लिए प्रस्तावित नए शैक्षणिक कैलेंडर पर राज्य के शिक्षक भी अपनी असहमित जता रहे हैं। महाराष्ट्र राज्य स्कूल प्रिंसिपल्स एसोसिएशन के पूर्व प्रमुख महेंद्र गणपुले ने कहा कि शिक्षक पाठ्यक्रम में बदलावों का स्वागत करते हैं। इसे मौजूदा शैक्षणिक कैलेंडर के साथ लागू किया जा सकता है, जो स्थानीय मौसम की स्थिति और अन्य पहलुओं के साथ संरेखित होता है। उदाहरण के लिए महाराष्ट्र के विदर्भ में अत्यधिक गर्मी के कारण जुलाई तक स्कूल शुरू नहीं होते हैं। प्रस्तावित नया शैक्षणिक कैलेंडर अप्रैल में शुरू होता है, जो मुश्किल खड़ा कर सकता है।

गर्मी में मूलुक जाने पर लगेगा ब्रेक

अभिभावक राकेश हरिजन ने कहा कि अब तक स्कूल की ग्रीष्मकालीन छूट्टियां अप्रैल से शुरू हो जाती थीं। लेकिन नए शैक्षणिक वर्ष की शुरूआत ही अप्रैल से शुरू हो रही है। ऐसे में अब गर्मियों के मौसम में मूलुक जाने पर ब्रेक लग जाएगा, क्योंकि उसी समय स्कूल खुल जाएगा। इसके साथ ही रिश्तेदारों के यहां शादी समारोह में सरीक हो पाना भी संभव नहीं हो सकेगा। इसलिए सरकार को इस पर एक बार फिर से विचार करना चाहिए।

Railway motorman CCTV monitoring: मोटरमैन की निगरानी के लिए रेलवे ने लगाए 150 सीसीटीवी कैमरे; 25 लोकल ट्रेनों में केबिन में निगरानी शुरू, यूनियनों ने जताया विरोध
मैट्रिमोनी डॉट कॉम ने एलजीबीटीक्यूआईए+ समुदाय के लिए रेनबोलव मैचमेकिंग ऐप लॉन्च किया ताकि उन्हें एक सार्थक संबंध खोजने में मदद मिल सके
Film Producer Bungalow Theft: गोवा गए प्रोड्यूसर के बंगले में सेंध, रूबी-हीरा और कार्टियर डायमंड चोरी, ओशिवारा पुलिस ने चोर को दबोचा, 90% माल बरामद
Naval area bike theft case: नौसेना परिसर में फिर चोरी का मामला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
A young man died in a dispute over rickshaw parking in front of the shop:दुकान के सामने रिक्शा पार्किंग के विवाद मे गई युवक की जान
TAGGED:Maharashtra board schoolsMaharashtra newsmaharashtra.mumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
navbharat times 100915540
कल्याणदेश-दुनियामुंबई

उत्तर प्रदेश मे लड़कियों के लिए सैनिक स्कूलों की स्‍थापना

Deepak dubey
Deepak dubey
December 4, 2023
CRIME: पिता ने बेटे की गला रेतकर की हत्या
Bahubali’s secrets got revealed: कैसे बनती है बेहतरीन फ़िल्म? राजामौली और राम गोपाल वर्मा ने दिया टिप्स, बाहुबली के सीक्रेट हुए ओपन
ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड , ट्रेन में लूटपाट की घटनाओं को दे रहे अंजाम
Navi Mumbai International Airport: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के दक्षिणी रनवे का सफल परीक्षण
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?