By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: BJP ticket distribution controversy: नार्वेकर परिवार को तीन टिकट, भाजपा में बगावत की आग तेज मुंबई में कई वार्डों में खुला विद्रोह, पदाधिकारियों और पुराने कार्यकर्ताओं ने थामा निर्दलीय रास्ता
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » BJP ticket distribution controversy: नार्वेकर परिवार को तीन टिकट, भाजपा में बगावत की आग तेज मुंबई में कई वार्डों में खुला विद्रोह, पदाधिकारियों और पुराने कार्यकर्ताओं ने थामा निर्दलीय रास्ता

मुंबईराजनीति

BJP ticket distribution controversy: नार्वेकर परिवार को तीन टिकट, भाजपा में बगावत की आग तेज मुंबई में कई वार्डों में खुला विद्रोह, पदाधिकारियों और पुराने कार्यकर्ताओं ने थामा निर्दलीय रास्ता

Deepak dubey
Last updated: December 30, 2025 10:11 pm
Deepak dubey
Published: December 30, 2025
Share
IMG 20251230 WA0023
SHARE

जो इंडिया / मुंबई: (BJP ticket distribution controversy)

Advertisement

मुंबई की सियासत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। पार्टी द्वारा “वंशवाद के खिलाफ” कड़ा रुख अपनाने और विधायकों-सांसदों के रिश्तेदारों को टिकट न देने की घोषणा के बावजूद विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के परिवार को ही तीन टिकट दिए जाने से पार्टी के भीतर असंतोष फूट पड़ा है। नार्वेकर परिवार से भाई मकरंद नार्वेकर, भाभी हर्षिता नार्वेकर और चचेरी बहन गौरवी शिवलकर-नार्वेकर को टिकट मिलने के बाद भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और जमीनी कार्यकर्ताओं ने खुलकर बगावत कर दी है।
सिर्फ यही नहीं, पूर्व विधान परिषद नेता प्रवीण दरेकर के भाई और मुंबई भाजपा अध्यक्ष के साले को भी चुनाव मैदान में उतारे जाने से पार्टी के भीतर “दोहरा मापदंड” अपनाने के आरोप लगने लगे हैं। इसका सीधा असर मुंबई के कई वार्डों में देखने को मिल रहा है, जहां भाजपा को अपनों की ही चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।
वार्ड 225 से विद्रोह की शुरुआत
वार्ड क्रमांक 225 से भाजपा ने हर्षिता नार्वेकर को उम्मीदवार बनाया है, लेकिन उनके ही खिलाफ मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष कमलाकर दलवी ने बगावत का बिगुल फूंक दिया है। इसी वार्ड से पूर्व नगरसेविका सुजाता सानप भी मैदान में हैं। दलवी की बगावत से हर्षिता नार्वेकर के मतों में विभाजन की आशंका जताई जा रही है, जिससे भाजपा की स्थिति कमजोर हो सकती है।
कई प्रभागों में असंतोष की लहर
मुंबई के अलग-अलग इलाकों में भाजपा को बड़े पैमाने पर विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
प्रभाग क्रमांक 7 में शिवसेना के भूपेंद्र काशिनाथ कवली ने बगावत का रास्ता चुना है। वहीं प्रभाग क्रमांक 185 में भाजपा नेता रमाकांत गुप्ता ने पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ अपनी बेटी का पर्चा भरवाकर पार्टी नेतृत्व को सीधी चुनौती दे दी है।
गोरेगांव और आसपास के इलाकों में खुला विद्रोह
गोरेगांव क्षेत्र में भाजपा के एक महामंत्री ने टिकट न मिलने से नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। प्रभाग क्रमांक 54 से भाजपा महामंत्री संदीप जाधव इच्छुक उम्मीदवार थे, लेकिन टिकट किसी और को मिलने पर उन्होंने न सिर्फ पद छोड़ा बल्कि निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन भी दाखिल कर दिया।
इसी तरह वार्ड क्रमांक 60 से भाजपा की पूर्व प्रदेश सचिव दिव्या ढोले ने भी सैकड़ों समर्थकों के साथ बगावत करते हुए नामांकन दाखिल किया। उनका कहना है कि “जनता की पुकार पर हमने मैदान में उतरने का फैसला किया है।”
चेंबूर में ‘बाहरी उम्मीदवार’ बना विवाद की वजह
चेंबूर में भाजपा द्वारा हाल ही में पार्टी में शामिल हुए उम्मीदवार को टिकट दिए जाने से पुराने कार्यकर्ता नाराज हो गए हैं। वार्ड क्रमांक 155 से भाजपा के तीन इच्छुक उम्मीदवारों ने बगावत कर दी है। यहां से श्रीकांत शेटे को भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया है, जो हाल ही में शिवसेना से भाजपा में आए हैं। इससे स्थानीय कार्यकर्ताओं में असंतोष गहरा गया है।
अपक्ष उम्मीदवारों की बाढ़
भाजपा से टिकट के दावेदार रहे कई पूर्व नगरसेवकों और पदाधिकारियों ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है।
पूर्व नगरसेवक जयश्री खरात, हर्षा साल्वे और शशिकला कांबले ने खुलकर पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
घाटकोपर के वार्ड क्रमांक 29 में भी भाजपा में भारी नाराजगी देखने को मिली है। शिवसेना से आईं पूर्व नगरसेविका अश्विनी मते को टिकट दिए जाने से असंतुष्ट होकर भाजपा के पूर्व नगरसेवक सूर्यकांत गवली के भाई की पत्नी सुरेखा गवली और भाजपा पदाधिकारी प्रकाश पाटील की पत्नी मालती पाटील ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है।
भाजपा के लिए बढ़ती चुनौती
मुंबई में एक के बाद एक सामने आ रही बगावतों ने भाजपा नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी है। जिन कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के कंधों पर संगठन खड़ा था, वही अब चुनावी मैदान में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के सामने चुनौती बनते नजर आ रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि समय रहते असंतोष को नहीं संभाला गया, तो इसका सीधा नुकसान भाजपा को चुनावी नतीजों में भुगतना पड़ सकता है।

MP Gopal Shetty honored with Sansad Ratna: संसद रत्न से सम्मानित हुए सांसद गोपाल शेट्टी
Film Producer Bungalow Theft: गोवा गए प्रोड्यूसर के बंगले में सेंध, रूबी-हीरा और कार्टियर डायमंड चोरी, ओशिवारा पुलिस ने चोर को दबोचा, 90% माल बरामद
कैट की मुहिम लाई रंग
Film Review: ‘तू मेरी मैं तेरा तू मेरी’ बनी निराशा की कहानी
BMC poor maintenance: बांद्रा स्टेशन की मरम्मत बनी मज़ाक, 10 दिन में उखड़ गईं टाइल्स, यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल
TAGGED:Maharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20250701 WA0006
मुंबईराजनीति

BJP illegal banners Mumbai: अवैध बैनरबाजी पर बवाल: हाईकोर्ट के दरवाज़े के बाहर तक लगाए गए भाजपा के बैनर, मनपा ने शुरू की कड़ी कार्रवाई सैकड़ों अवैध बैनर हटाए गए, हाईकोर्ट के मार्च आदेश का हवाला

Deepak dubey
Deepak dubey
July 1, 2025
Aaditya Thackeray attacks ‘Pugree Chawl Free Mumbai’ initiative: ‘पगड़ी चॉल मुक्त मुंबई’ फर्जी नारा, किरायेदारों से धोखा’, आदित्य ठाकरे का शिंदे-बीजेपी सरकार पर बोला हमला
उद्धव ठाकरे 22 जनवरी को प्रभु रामचन्द्र का  दर्शन , लेकिन कहां?
Drone, 500 GB data and bomb making circuit recovered by ATS from arrested terrorists flat:ड्रोन, 500 जीबी डेटा और बम बनाने का सर्किट, गिरफ्तार आतंकियों के फ्लैट से एटीस ने बरामद
Devesh thakur: बिहार विधानसभा के पूर्व सभापति और सांसद देवेश ठाकुर का होगा नवी मुंबई में भव्य सत्कार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?