Joindia
कल्याणक्राइमठाणेमुंबई

बदलापुर कांड के आरोपी ने की आत्महत्या की कोशिश, एपीआई को गोली लगने से घायल

IMG 20240923 WA0010 1

मुंबई। बदलापुर कांड(Badlapur incident)के आरोपी अक्षय शिंदे ने आत्महत्या(Suicide)की कोशिश की है। आरोपी ने पुलिस की बंदूक लेकर आत्महत्या करने की कोशिश की।इस घटना में एपीआई निलेश मोरे घायल हो गया है। अक्षय शिंदे गंभीर बताए जा रहे हैं। पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। आरोपी पर स्कूल में नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने का आरोप था। फिलहाल पुलिस ने उसे कलवा अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि यह घटना तब हुई जब पुलिस उन्हें तलोजा जेल से बदलापुर ला रही थी।

Advertisement

बताया जा रहा है कि अक्षय शिंदे ने भी पुलिस पर फायरिंग की है। घटना तब हुई जब उन्हें साढ़े पांच बजे तलोजा जेल से बदलापुर ले जाया जा रहा था। उसने पुलिसकर्मी की बंदूक छीन ली और पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। फिर उसने खुद को भी गोली मार ली। अक्षय शिंदे ने तीन राउंड फायरिंग की है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि इस घटना में आरोपी अक्षय शिंदे की मौत हो गई। लेकिन पुलिस ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

बदलापुर कांड के आरोपी की मां ने उस पर मामले में फंसाने की कोशिश का आरोप लगाया था। यह इतना साधारण मामला नहीं है कि आरोपी ने गोली मार दी। हैदराबाद में आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया गया। सुषमा अंधारे ने मांग की है कि इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए।

Related posts

Flyover work finally starts: तुर्भे स्टोर पर बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर का काम आखिरकार शुरु,एक लाख से अधिक नागरिकों को होगा लाभ 

Deepak dubey

पता है बागी विधायकों का होटल बिल कौन भर रहा है,

dinu

CRIME: कृष्णानंद राय की हत्या के लिए मुंबई से बुलाए थे शूटर, मुख़्तार अंसारी ने मुन्ना बजरंगी को सौपी थी जिम्मेदारी

Deepak dubey

Leave a Comment