Joindia
मुंबईराजनीति

Sanjay Shirsat controversy: संजय शिरसाट की कुर्सी खतरे में! भाजपा ने की बर्खास्तगी की मांग

sanjay shirsat eknath shinde maharashtra cm 202411847682

जो इंडिया / मुंबई:

Advertisement
महाराष्ट्र की राजनीति (Politics of Maharashtra) में इन दिनों महायुति सरकार के भीतर घमासान मचा हुआ है। भाजपा और शिंदे गुट के रिश्ते में खटास बढ़ती जा रही है और इसका सीधा असर अब शिंदे गुट के मंत्री संजय शिरसाट (Minister Sanjay Shirsat) पर दिखाई दे रहा है। उनके खिलाफ भाजपा का रुख कड़ा हो गया है और उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी शुरू हो गई है।

संजय शिरसाट, जो सामाजिक न्याय विभाग के मंत्री हैं, पर भाजपा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि उनके विभाग का कामकाज बेहद धीमा है और कई ज़रूरी योजनाएं लटक गई हैं। भाजपा के कई विधायकों ने प्रदेश नेतृत्व से शिकायत की कि विभाग की लापरवाही के कारण सामाजिक समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा और सरकार की छवि खराब हो रही है। भाजपा ने इस पर नाराज़गी जताते हुए मुख्यमंत्री से संजय शिरसाट को मंत्रिमंडल से हटाने की सिफारिश की है।

इससे पहले भी संजय शिरसाट कई विवादों में फंस चुके हैं। कुछ दिन पहले उनका एक बेडरूम वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें नोटों से भरे बैग दिखाए गए। वीडियो के सामने आने के बाद विपक्ष ने उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। हालांकि शिरसाट ने सफाई दी कि वीडियो उनके कमरे का ही है लेकिन बैग में कपड़े रखे थे, पैसे नहीं। इससे पहले उनके बेटे के विवाहित महिला के साथ कथित रिश्तों की भी चर्चा रही थी, साथ ही होटल नीलामी में अनियमितता के आरोप और आयकर विभाग की नोटिस ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी थीं।

अब बेडरूम वीडियो के ताज़ा विवाद और विभागीय नाकामी के कारण भाजपा ने खुलकर नाराज़गी जाहिर कर दी है। भाजपा के सूत्रों का कहना है कि शिरसाट जैसे विवादित मंत्री की वजह से सरकार की साख को नुकसान हो रहा है, इसलिए उन्हें मंत्रिमंडल से हटाना ज़रूरी है।

सियासी गलियारों में चर्चा है कि भाजपा ने सीएम शिंदे को साफ संदेश दे दिया है कि अगर सरकार को जनता की नज़रों में मज़बूत रखना है तो ऐसे विवादित चेहरों से दूरी बनानी होगी। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही संजय शिरसाट को मंत्रिमंडल से हटाने का फैसला हो सकता है।

शिंदे गुट के लिए यह एक और बड़ा झटका साबित होगा, क्योंकि पहले ही महायुति सरकार के भीतर शिंदे गुट की ताक़त घटती जा रही है और भाजपा लगातार अपना दबदबा बढ़ा रही है।

Advertisement

Related posts

MUMBAI : आदित्य ठाकरे पर लगे गंभीर आरोप, दिशा सालियान के परिवार की बढ़ाई गई सुरक्षा, क्या है असल वजह?

Deepak dubey

RTI: स्टॅम्प लेने के लिए सीधे स्टॅम्प वेंडर के पास जाना होगा, मुंबई के लिए नया आदेश

Deepak dubey

Jam will remain on the bridge for 1 month: मुंबई से पुणे जानेवाले यात्री कृपया ध्यान दे !, एलपी ब्रिज पर एक महीने रहेगा भारी जाम

Deepak dubey

Leave a Comment