Joindia
क्राइमदेश-दुनियामुंबईराजनीति

Sanjay Raut threat call:-संजय राउत को मिली AK-47 से उड़ाने की धमकी  

Screenshot 20230404 1222052

मुंबई | शिवसेना(उद्धव बालासाहेब ठाकरे )पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को जान से मारने की धमकी (Sanjay Raut threat call) मिली है| यह धमकी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से मिली है। संजय राउत( sanjay raut) के मोबाइल पर मेसेज भेजा है, जिसमें लिखा है कि संजय राउत को दिल्ली में एके-47 राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी। धमकी मिलने के बाद संजय राउत के भाई सुनील राउत ने कांजुर मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है | इस मामले में दो लोगों को पुणे से हिरासत में लिया गया है |

Advertisement

जानकारी अनुसार शुक्रवार रात को सांसद संजय राउत के मोबाइल पर एक व्यक्ति ने मैसेज कर धमकी दिया और लिखा कि संजय राउत हिन्दू विरोधी है मार डालूंगा ,दिल्ली में मिलने पर मुसेवाला जैसा एके 47 से उड़ा देंगे | सलमान और तू फिक्स है यह लॉरेंस की तरफ से मैसेज होने की बात लिखी गई है | इस धमकी भरे मैसेज के बाद भाई सुनील राउत की शिकायत पर कांजूर मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है पुलिस ने धारा 506(2) , 504 के तहत मामला दर्ज किया और लॉरेंस विश्नोई को आरोपी बनाया है| डीसीपी पुरुषोत्तम कराड ने बताया कि जांच के दौरान राहुल तलेकर सहित दो लोगो को हिरासत में लिया गया हैं| राहुल मूल रूप से जालना का रहने वाला है| पुणे में एक छोटा रेस्टारेंट चलाता है| उसका कोई अपराधिक और राजनीतिक कनेक्शन नही मिला है| उसने बताया है कि उसने पहले संजय राऊत को फोन करने की कोशिश की| फोन पर बात नही हो पाई थी| बाद में उसने शराब के नशे में मैसेज किए।पुलिस के मुताबिक उसने बताया है कि कुछ दिन पहले ही उसने लारेंस विश्नोई का वीडियो देखा था इसलिए उसने लॉरेंस विश्नोई का नाम लिख दिया|

पहले भी अज्ञात व्यक्ति ने किया घर की रेकी
सुनील राउत ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके घर का रेकी अज्ञात व्यक्ति ने किया था | इसकी सूचना भी पुलिस को दी गई है | इसके पहले भी संजय राउत को धमकी मिल चुकी मुंबई पुलिस आयुक्त को सूचित किया है। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अपनी जान के खतरे से अवगत कराया था।

सलमान खान को मिली थी धमकी
बता दे कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अभिनेता सलमान खान को मारने की धमकी भी दी थी। मार्च 2022 में सलमान खान को सालों पहले एक काले हिरण को ‘मार’ कर बिश्नोई समुदाय को ‘अपमानित’ करने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से धमकी मिली थी। लॉरेंस बिश्नोई ने अभिनेता से माफी मांगने या ‘परिणाम भुगतने के लिए तैयार’ रहने को कहा था।हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भी सलमान को धमकी दी थी जिसके बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई |

 

Advertisement

Related posts

Indian Navy’s Operation Samudragupt: भारतीय नौसेना का ऑपरेशन समुद्रगुप्त, एनसीबी के साथ मिलकर नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 15 हजार करोड़ ड्रग्स के साथ पाकिस्तानी गिरफ्तार

Deepak dubey

MUMBAI : फ्रांसीसी और भारतीय नौसेना ने दिखाया अपने युद्ध कौशल का जलवा

Deepak dubey

Best bus strike: बेस्ट ड्राइवरों की ड्राइवर हड़ताल , यात्री परेशान ड्राइवर हड़ताल से प्रभावित हुए मुलुंड , घाटकोपर के

Deepak dubey

Leave a Comment