Joindia
नवीमुंबईसिटीहेल्थ शिक्षा

Rotary Dialysis Center Kharghar: रोटरी डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन, मरीजों को मिलेगी अत्याधुनिक सुविधा

IMG 20250403 WA0037

जो इंडिया / नवी मुंबई: रोटरी खारघर चैरिटेबल ट्रस्ट और रोटरी क्लब ऑफ खारघर मिडटाउन (Rotary Kharghar Charitable Trust and Rotary Club of Kharghar Midtown) ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रोटरी डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ किया। यह सेंटर खारघर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल (सेक्टर 15, डी-मार्ट के पास) की दूसरी मंजिल पर स्थित है।

Advertisement

 

रोटरी क्लब ऑफ खारघर मिडटाउन के अध्यक्ष शैलेश पटेल ने कहा कि यह सेंटर सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा का एक नया अध्याय है। यह उपलब्धि क्लब के एक दशक से अधिक के समर्पण और सेवा की भावना का परिणाम है।

सेंटर का उद्घाटन डीजीई रोटेरियन संतोष मराठे के हाथों हुआ। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष शैलेश पटेल, पूर्व अध्यक्ष, क्लब सदस्य, भाजपा खारघर के पदाधिकारी एवं अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

अत्याधुनिक सुविधाएँ

प्रोजेक्ट डायरेक्टर रवी किरण ने जानकारी दी कि यह डायलिसिस सेंटर आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित है। फिलहाल यहाँ तीन पूर्ण स्वचालित फ्रेसेनियस काबी डायलिसिस मशीनें उपलब्ध हैं, जो सालाना 5,000 डायलिसिस चक्र पूरे करने में सक्षम हैं। भविष्य में इस सुविधा का विस्तार कर छह मशीनें लगाई जाएंगी, जिससे अधिक मरीजों को लाभ मिलेगा।

IMG 20250403 WA0038
Rotary Dialysis Center Kharghar,

Related posts

दिवा को नवी मुंबई मनपा में शामिल करने की उठी मांग,मनपा आयुक्त को दिया पत्र

Deepak dubey

All in one vaccine: कोरोना के हर वैरिएंट पर कारगर, ऑल इन वन वैक्सीन, वैज्ञानिकों ने तैयार किया टीका

Deepak dubey

Students learned self defense tricks: छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, शिखर संस्था द्वारा आयोजित सात दिवसीय शिविर में सैकड़ों छात्राओं ने लिया भाग

Deepak dubey

Leave a Comment