Joindia
आध्यात्मनवीमुंबई

संकल्प सामाजिक संस्था द्वारा दीपावली पर कम दर में रवा-मैदा वितरण

IMG 20241101 WA0012

नवी मुंबई: संकल्प सामाजिक स्वयंसेवी संस्था(Sankalp social NGO)ने दीपावली के अवसर पर तुर्भे में कम दर में रवा और मैदा वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें 300 से अधिक महिलाओं ने लाभ लिया। यह संस्था पिछले 27 वर्षों से नवी मुंबई, खेड और रत्नागिरी में शैक्षणिक और सामाजिक गतिविधियाँ चला रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीए ए. एम. शेट्टी, नवी मुंबई महानगरपालिका के चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश ओतुरकर, और भारतीय डाक विभाग के मार्केटिंग मैनेजर राजेंद्र राणे मौजूद थे।

Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था के अध्यक्ष अशोक सकपाळ ने कहा कि संस्था तुर्भे के कम आय वाले लोगों को दीपावली पर बेहतर गुणवत्ता का राशन कम दर पर उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। इस वर्ष 300 से अधिक महिलाओं को प्रति व्यक्ति दो किलो रवा, दो किलो मैदा और एक किलो चीनी वितरित की गई। इस अवसर पर ए. एम. शेट्टी और राजेश ओतूरकर ने संस्था की इस सतत सेवा की सराहना की। कार्यक्रम में तुर्भे के महिपालसिंग राजपुरोहित, जिन्होंने सीए की परीक्षा उत्तीर्ण की है, का मुख्य अतिथि द्वारा शॉल, श्रीफल और गुलदस्ता देकर सम्मान किया गया।

राजेंद्र राणे ने केंद्र सरकार द्वारा पोस्ट के माध्यम से संचालित सुकन्या योजना, ई-श्रम कार्ड और आधार कार्ड अपडेट जैसी योजनाओं की जानकारी दी। स्थानीय लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए तीन दिवसीय शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में शांताराम धनावडे, अंकुश सकपाळ, दत्ता देसाई, संतोष कांबळे, भानुदास गायकवाड, कैलास सकपाळ, अनिल सकपाळ, मनोहर सकपाळ, मंगेश सकपाळ और सिद्धू सकपाळ ने विशेष योगदान दिया।

Advertisement

Related posts

…वरना रहने लायक नहीं बचेगी मुंबई!

Deepak dubey

बेजुबान का रेस्क्यू ऑपरेशन: खाने की तलाश में गहरे कुएं में गिरा डॉग, 2 दिन बाद 2 टीमों ने 90 फीट गहराई में उतर बचाई जान

cradmin

Devesh thakur: बिहार विधानसभा के पूर्व सभापति और सांसद देवेश ठाकुर का होगा नवी मुंबई में भव्य सत्कार

Deepak dubey

Leave a Comment