By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Organic Farming Success: सांगली के किसान ने हल्दी की खेती से लिखी सफलता की नई कहानी, 1.5 एकड़ में कमाए 21 लाख
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Organic Farming Success: सांगली के किसान ने हल्दी की खेती से लिखी सफलता की नई कहानी, 1.5 एकड़ में कमाए 21 लाख

मुंबईसिटी

Organic Farming Success: सांगली के किसान ने हल्दी की खेती से लिखी सफलता की नई कहानी, 1.5 एकड़ में कमाए 21 लाख

Deepak dubey
Last updated: April 10, 2026 6:31 pm
Deepak dubey
Published: April 10, 2026
Share
navbharat times
SHARE

मुंबई/सांगली: (Organic Farming Success) 

Advertisement
महाराष्ट्र के सांगली जिले के रहने वाले किसान विनोद तोडकर ने यह साबित कर दिया है कि अगर सोच अलग हो और मेहनत सही दिशा में की जाए, तो खेती भी करोड़ों का रास्ता खोल सकती है। पारंपरिक खेती में लगातार नुकसान झेलने के बाद विनोद ने ऐसा कदम उठाया, जिसने उनकी जिंदगी ही बदल दी। उन्होंने रासायनिक खेती को छोड़कर सेंद्रिय (ऑर्गेनिक) खेती अपनाई और अपनी मेहनत व नवाचार से हल्दी उत्पादन में जबरदस्त बढ़ोतरी हासिल की।
करीब 20 साल तक पारंपरिक तरीके से हल्दी की खेती करने वाले विनोद तोडकर को समय के साथ कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। मौसम में बदलाव, जमीन की घटती उर्वरता और फसलों में बढ़ती बीमारियों ने उनकी पैदावार को प्रभावित किया। इसके अलावा, एनपीके जैसे रासायनिक उर्वरकों की बढ़ती कीमतों ने लागत को इतना बढ़ा दिया कि खेती घाटे का सौदा बनने लगी।
इन समस्याओं से परेशान होकर विनोद ने खेती में बदलाव का निर्णय लिया। उन्होंने सेंद्रिय खेती की ओर कदम बढ़ाया, जिसमें प्राकृतिक खाद, गोबर, कंपोस्ट और जैविक कीटनाशकों का उपयोग किया जाता है। यह फैसला उनके लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
सेंद्रिय खेती अपनाने के बाद उनकी हल्दी की पैदावार में चौंकाने वाली वृद्धि हुई। जहां पहले उन्हें प्रति एकड़ 20 से 25 क्विंटल हल्दी मिलती थी, वहीं अब उत्पादन बढ़कर 40 से 45 क्विंटल हो गया। एक बार तो उन्होंने 52 क्विंटल प्रति एकड़ का रिकॉर्ड उत्पादन भी हासिल किया।
पिछले सीजन में विनोद ने करीब 1.5 एकड़ जमीन से 3 टन ऑर्गेनिक हल्दी पाउडर तैयार किया, जिसे उन्होंने 750 रुपये प्रति किलो के भाव से बेचा। इससे उनकी कुल आमदनी 21 लाख रुपये तक पहुंच गई। सभी खर्च निकालने के बाद उन्हें करीब 10 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ। यानी प्रति एकड़ करीब 6.5 लाख रुपये की कमाई।
विनोद तोडकर की सफलता का सबसे बड़ा राज उनका खुद का तैयार किया हुआ जैविक फॉर्मूला है। वह किसानों को सलाह देते हैं कि वे एनपीके अझोटोबैक्टर जैसे जैविक खाद को केवल एक बार खरीदें और फिर इसे दही की तरह अपने खेत में बढ़ाते रहें। इससे लागत काफी कम हो जाती है और बाजार पर निर्भरता भी घटती है।
इस फॉर्मूले को तैयार करने के लिए 1 लीटर अझोटोबैक्टर में 200 लीटर पानी मिलाया जाता है। इसमें गुड़, शक्कर, उड़द दाल, अंकुरित अनाज और अंडे का पाउडर मिलाकर 4-5 दिन तक तैयार किया जाता है। इसके बाद हल्दी के पूरे 9 महीने के चक्र में इसे 10 से 12 बार इस्तेमाल किया जाता है।
खेती की तैयारी में भी विनोद पूरी तरह प्राकृतिक तरीकों का उपयोग करते हैं। वे जमीन को उपजाऊ बनाने के लिए मुर्गी खाद, जीवामृत और वर्मी कंपोस्ट का इस्तेमाल करते हैं। हल्दी की बुवाई सरी-बारी पद्धति से की जाती है, जिससे पानी का सही प्रबंधन होता है और फसल सड़ने से बचती है। साथ ही, ठिबक सिंचाई (ड्रिप इरिगेशन) के जरिए पानी और पोषक तत्व सीधे जड़ों तक पहुंचाए जाते हैं।
हल्दी की फसल लंबी अवधि की होती है, इसलिए विनोद बीच में कोथिंबीर (धनिया) का आंतरपीक भी लेते हैं। इससे उन्हें अतिरिक्त आय मिलती है और जमीन का बेहतर उपयोग होता है।
आज विनोद तोडकर न सिर्फ खुद सफल किसान बने हैं, बल्कि अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा बन गए हैं। वे अपने अनुभव और तकनीक को दूसरे किसानों के साथ साझा कर रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग सेंद्रिय खेती अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकें।

गडकरी से फिरौती मांगने वाले जयेश ने असम में ली थी बम बनाने की ट्रेनिंग, बेलगाम जेल में दाऊद गैंग में शामिल
Covaxin dose expired: एक्सपायरी डेट खत्म, कोरोना वैक्सीन का 8 हजार डोज बर्बाद, मनपा के सेंटरों पर बंद होगा टीकाकरण
HIGH COURT: स्थानांतरण स्थल पर उपस्थित न होने पर गिरफ्तारी होगी, हाई कोर्ट का महिला अधिकारी को राहत देने से इनकार
पत्नी की हत्या कर भाग रहा पति ललितपुर से गिरफ्तार
Mumbai’s water supply stalled: मुंबई की जलापूर्ति ठप,पिसे वाटर पंपिंग स्टेशन में लगी आग का असर
TAGGED:AgriBusinessAgricultureIndiaAgriInnovation FarmerSuccessDripIrrigationFarmingSuccessIndianFarmerInspiringStoryIntercroppingNaturalFarmingOrganicFarmingRuralSuccessSuccessStorySustainableFarmingTurmericFarming
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
tata
मुंबई

New Tata Punch: टाटा मोटर्स ने पेश की ऑल-न्यू पंच, बोल्ड लुक और एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस

JoIndia Online Correspondent
JoIndia Online Correspondent
January 13, 2026
Wrath of the triple virus: ट्रिपल वायरस का कोप, महाराष्ट्र में लाया प्रकोप, इन्फ्लूएंजा और स्वाइन फ्लू के दो दिनों में मिले 151 मरीज, कोविड के भी सामने आए 249 संक्रमित
METRO: नवी मुंबई मेट्रो के शुभारंभ की पकड़ी रफ्तार, प्रधानमंत्री के दौरे पर हो सकता है शुभारंभ, 12 साल से रुकी इस परियोजना, पहला चरण बनकर है तैयार
जांच एजंसियों ने तोड़ी दाऊद की कमर!
CIDCO demolition drive: खारघर सेक्टर 13 में सीआईडीसीओ की बड़ी कार्रवाई दो इमारतों पर चला बुलडोज़र, 12.5% अवैध प्लॉट्स को किया ध्वस्त
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?