By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Negligence towards health at Nair Hospital: नायर अस्पताल झेल रहा बुनियादी सुविधाओं की मार
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Negligence towards health at Nair Hospital: नायर अस्पताल झेल रहा बुनियादी सुविधाओं की मार

कल्याणमुंबईसिटी

Negligence towards health at Nair Hospital: नायर अस्पताल झेल रहा बुनियादी सुविधाओं की मार

Deepak dubey
Last updated: August 29, 2024 10:53 am
Deepak dubey
Published: August 29, 2024
Share
slide 1
SHARE

मुंबई। महाराष्ट्र(Maharashtra)में जब से ईडी सरकार(ED Government)  सत्ता में आई है, तभी से पूरे राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था(state health system)चरमरा सी गई है। सरकारी अस्पतालों(Government Hospitals)में आए दिन लापरवाही के मामले उजागर हो रहे हैं। फिलहाल इस फेहरिस्त में मुंबई सेंट्रल में स्थित नायर अस्पताल(Nair Hospital located in Mumbai Central)भी शामिल है। बुनियादी सुविधाओं की मार और कुव्यवस्थाओं की वजह से नायर अस्पताल की नाड़ी ढीली पड़ती जा रही है। अस्पताल में इलाज कराने के लिए आनेवाले मरीजों को ओपीडी में घंटों कतार में खड़े रहना पड़ रहा है। मरीजों की समस्या यहीं समाप्त नहीं होती है। डॉक्टरों द्वारा लिखी गई कई दवाइंया अस्पताल में न मिलने से मरीजों और उनके परिजनों को मेडिकल स्टोरों से खरीदनी पड़ती है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि सरकार के राज में मनपा और सरकारी अस्पतालों(Municipal and Government Hospitals)    का बुरा हाल है। अस्पतालों की स्थिति ऐसी है कि कहीं दवाओं की कमी है तो कहीं पर चिकित्सकों और अन्य सुविधाओं का अभाव है। इन कमियों के चलते रोजाना मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह मुंबई मनपा द्वारा संचालित प्रमुख अस्पतालों में से एक नायर में मुंबई और महाराष्ट्र समेत देशभर से मरीज इलाज के लिए आते हैं। 1623 बेड की व्यवस्था वाले इस अस्पताल की ओपीडी में रोजाना तीन से चार हजार मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं। इसके साथ ही 100 से 150 मरीज विभिन्न वार्डों में भर्ती होते हैं। इसके साथ ही प्रतिदिन औसतन 40 से 50 सर्जरियां भी की जाती है। इसके बावजूद इस अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बिगड़ी हुई है। अस्पताल के ओपीडी से लेकर इमरजेंसी और अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीज तक असुविधाओं की मार झेल रहे हैं। यहां तक कि आईसीयू में भर्ती मरीज भी बदहाली से अछूते नहीं हैं। साथ ही अस्पताल में सर्जरी कराने के लिए आनेवाले मरीजों का भी हाल बेहाल है।

जांचों के लिए लंबा डेट

नायर अस्पताल में सीटी स्कैन समेत सभी जरूरी जांचों को कराने के लिए लंबी कतारें लगी रहती हैं। सीटी 20 दिन से एक महीने की तारीख दी जा रही है। बीते कई सालों से एमआरआई मशीन की खरीदारी की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन आज तक मशीन नहीं खरीदा जा सका है। ऐसे में मरीजों को या तो मनपा के दूसरे अस्पतालों अथवा निजी केंद्रों में एमआरआई स्कैन कराने के लिए भेजा जा रहा है। निजी केंद्रों में इसकी लागत 8,000 से 15,000 रुपए के बीच है, जो बहुत खर्चीला साबित हो रहा है।

स्वच्छता का है अभाव

मरीजों का आरोप है कि नायर अस्पताल में चारों तरफ स्वच्छता का अभाव है। वार्डों में सही तरीके से सफाई न होने से अजीब तरह के दुर्गंध आते हैं। इससे मरीजों के साथ उनके परिजनों को बदबू से बुरा हाल है। इसके अलावा कई इमरजेंसी, आईसीयू समेत कई वार्डों में परिजनों को जाने की अनुमति नहीं होती है। ऐसे में उन्हें वार्ड के बाहर की जमीन पर बैठकर दिन-रात गुजारने पड़ते हैं। परिजनों की मांग है कि उनके लिए स्थाई प्रबंध किया जाना चाहिए। हालांकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि स्थानीय संस्थाओं की मदद लेकर मरीजों के परिजनों के लिए सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है।

दवाओं की है किल्लत

अस्पताल में मरीजों के सामने सबसे बड़ी चुनौती दवाओं की है। अस्पताल में कई दवाएं न मिलने से मरीजों को मेडिकल स्टोरों में जाना पड़ता है, जहां मरीजों और उनके परिजनों को अधिक कीमत देकर दवाएं खरीदनी पड़ती हैं।

कैंसर के इलाज की हो रही प्रतीक्षा

महाविकास आघाडी सरकार(Maha Vikas Aghadi Govt)    के कार्यकाल में नायर अस्पताल(Nair Hospital)में कैंसर का इलाज शुरू किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। यह प्रस्ताव ईडी सरकार में देरी से मंजूर हुआ। इसके साथ ही इसका काम भी कछुए के गति से शुरू है। नौ मंजिला बनने वाले ऑन्कोलॉजी सर्विस बिल्डिंग का निर्माण चल रहा है। जिस पूरा होने में एक साल से अधिक समय लगने की संभावना है।

गणेश चतुर्थी पर गणराया के चरणों में चढ़ाएं “एक नोटबुक, एक कलम”
चार राज्यों में भाजपा को घेरने के लिए ममता बनर्जी का मेगा प्लान
TVS iQube new variant 2025: TVS iQube का नया किफायती वेरिएंट लॉन्च, भारत के इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में मचाई धूम
राज्य सरकार का आदेश, मनपा ने खड़े किए हाथ, कहा हाइवे के मेन्टेन्स के लिए चाहिए विज्ञापन का अधिकार
MUMBAI : डबल डेकर सुरंग मुंबईकरों को जाम से निजात दिलाएगी
TAGGED:BMC hospitalMaharashtra newsmumbai newsNair hospital
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20230916 WA0001
आध्यात्मदेश-दुनियामुंबईसिटी

लालबाग के राजा की पहली झलक ; देखने मिलेगा नितिन देसाई का आखिरी ‘शिवराज्याभिषेक’ लुक

Deepak dubey
Deepak dubey
September 15, 2023
Maratha reservation: देर रात नवी मुंबई पहुंचेगा मराठा  क्रांति  मोर्चा
उमेश कोल्हे हत्याकांड में एनआईए ने दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार
DIVA : भाजपा और हिंदुत्व संगठनों का दिवा बंद सफल
Abhishek gazan: शादी के बंधन में बांधे भाजपा नेता अभिषेक ग़ज़न, कई मशहूर हस्तियों ने दी शुभकामनाएं
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?