By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Youth Congress Attacks Indigo: मुंबई यूथ कांग्रेस ने इंडिगो एयरलाइंस के मिसमैनेजमेंट के खिलाफ किया जोरदार विरोध प्रदर्शन
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Youth Congress Attacks Indigo: मुंबई यूथ कांग्रेस ने इंडिगो एयरलाइंस के मिसमैनेजमेंट के खिलाफ किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

देश-दुनियामुंबईसिटी

Youth Congress Attacks Indigo: मुंबई यूथ कांग्रेस ने इंडिगो एयरलाइंस के मिसमैनेजमेंट के खिलाफ किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

JoIndia Online Correspondent
Last updated: December 10, 2025 12:26 am
JoIndia Online Correspondent
Published: December 10, 2025
Share
Youth Congress Attacks Indigo
SHARE

Youth Congress Attacks Indigo: छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के T2 टर्मिनल पर मुंबई यूथ कांग्रेस ने इंडिगो एयरलाइंस के लगातार मिसमैनेजमेंट और केंद्र सरकार की निष्क्रियता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष जीनत शबरीन (Zeenat Shabrin)

Advertisement
के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एयरलाइन के प्रशासनिक घोटालों और यात्रियों के प्रति अभद्र व्यवहार के विरोध में नारेबाजी की।

इंडिगो एयरलाइंस की लगातार फ्लाइट कैंसिलेशन, घंटों देरी और यात्रियों को स्पष्ट जानकारी न देने की घटनाओं से हजारों यात्री पिछले कई दिनों से परेशान हैं। यात्रियों के साथ अपमानजनक व्यवहार और गुमराह करने वाली सूचनाओं ने स्थिति और गंभीर बना दी है।

जीनत शबरीन ने कहा, “इंडिगो एयरलाइंस का प्रशासन पूरी तरह चरमरा गया है। यात्रियों को लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और केंद्र सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। यह केवल लापरवाही नहीं है, बल्कि यात्रियों के अधिकारों पर हमला है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन के इस जीरो रिस्पॉन्सिबिलिटी मैनेजमेंट को हम बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

पिछले कुछ दिनों से इंडिगो एयरलाइंस की भारी अव्यवस्था से हजारों यात्री परेशान हैं।

इस लापरवाही और केंद्र सरकार की उदासीनता के विरोध में मुंबई युवक कांग्रेस की अध्यक्ष ज़ीनत शबरीन जी के नेतृत्व में आज मुंबई एयरपोर्ट T2 टर्मिनल पर, केंद्र सरकार के विरोध में और एअर इंडिया के… pic.twitter.com/FdqY02ZDhn

— Zeenat Shabrin (@ShabrinZeenat) December 9, 2025

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि इंडिगो एयरलाइंस पर तुरंत भारी वित्तीय दंड लगाया जाए और उन सभी यात्रियों को मुआवजा दिया जाए जिनकी फ्लाइट कैंसिल या देरी हुई। शबरीन ने कहा कि पैसेंजरों को हुए आर्थिक और मानसिक नुकसान की भरपाई भी की जानी चाहिए।

यूथ कांग्रेस ने यह भी कहा कि इंडिगो के सीनियर मैनेजमेंट की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जानी चाहिए और केंद्र सरकार को तुरंत हाई-लेवल जांच कमेटी बनानी चाहिए। जांच के दौरान पैसेंजर की सुरक्षा और अधिकारों की अनदेखी करने पर क्रिमिनल एक्शन लेने पर विचार किया जाना चाहिए।

संगठन ने देश के सिविल एविएशन सेक्टर के लिए सख्त सर्विस गारंटी कानून लागू करने की भी मांग की। कानून ऐसा होना चाहिए कि यदि कोई एयरलाइन यात्रियों के साथ धोखाधड़ी या गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार करे, तो तुरंत कार्रवाई हो।

जीनत शबरीन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और इंडिगो एडमिनिस्ट्रेशन ने ये मांगें नहीं मानीं और सुधार नहीं किया, तो यूथ कांग्रेस आंदोलन और तेज़ करेगी। उन्होंने कहा, “पैसेंजरों के अधिकारों की रक्षा के लिए हम सड़कों पर उतरेंगे और जनता के सामने एयरलाइन की जवाबदेही को लेकर लगातार आवाज उठाएंगे।”

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि इंडिगो एयरलाइंस का लगातार मिसमैनेजमेंट न केवल यात्रियों के लिए परेशानी का कारण है, बल्कि देश की नागरिक सेवाओं और एयरलाइनिंग सेक्टर की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाता है। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि यात्री कल्याण को प्राथमिकता देते हुए कड़े कदम उठाए जाएं।

Delhi Murder :साहिल का कबूलनामा, बताया क्यों साक्षी को चाकू से गोदा और पत्थर से कुचला
मुंबई की मानसून ने बढ़ाई महंगाई, लोकल ट्रेन कैंसल से पड़ता है वर्कफोर्स पर असर
12 th Fail IPS Officer:‘12वीं में फेल, अब मुंबई पुलिस के सबसे ताकतवर अफसरों में शामिल’ — आईपीएस मनोज शर्मा बने मुंबई के नए जॉइंट कमिश्नर
Medicover Trauma Centre: मेडिकवर हॉस्पिटल ने शुरू किया अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर, अब आपात स्थिति में नहीं जाएगी कोई जान व्यर्थ
ISIS: आईएसआईएस ने तैयार किया महिला विंग  !अलर्ट पर एनआईए 
TAGGED:Airport ProtestcongressIndiGo AirlinesmumbaiMumbai Youth CongressZeenat Shabrin
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
90855740
क्राइमकल्याणठाणेमुंबईराजनीतिरोचकसिटी

बीएमसी के पास गणेशोत्सव के लिए 1200आवेदन

Deepak dubey
Deepak dubey
August 4, 2022
CIDCO: नवी मुंबई मेट्रो के लिए सिडको का मेट्रो नियो विकल्प
Paytm app: पेटीएम ऐप काम कर रहा है और 29 फरवरी के बाद भी काम करता रहेगा: विजय शेखर शर्मा
‘सरफिरा’ के संगीत के जादू का अनुभव करने के लिए हो जाएं तैयार
If BJP is not defeated in Lok Sabha: लोकसभा में भाजपा पराभव नहीं किए तो तिहाड़ जाना होगा!, – प्रकाश आंबेडकर की सावधानी बरतने की चेतावनी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?