By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Mumbai civic issues: मुंबई में नागरिक सुविधाओं पर संकट, 9 साल में 70% बढ़ीं शिकायतें
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Mumbai civic issues: मुंबई में नागरिक सुविधाओं पर संकट, 9 साल में 70% बढ़ीं शिकायतें

मुंबईराजनीतिसिटी

Mumbai civic issues: मुंबई में नागरिक सुविधाओं पर संकट, 9 साल में 70% बढ़ीं शिकायतें

Deepak dubey
Last updated: July 21, 2025 11:17 am
Deepak dubey
Published: July 21, 2025
Share
24 01 2023 bmc 5 23308097
SHARE

जो इंडिया / मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai is the financial capital of the country

Advertisement
) में नागरिकों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। महायुति सरकार के शासनकाल में पिछले 9 वर्षों के दौरान नागरिक सुविधाओं को लेकर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को मिलने वाली शिकायतों में 70 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। हाल ही में विधानसभा में पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Deputy Chief Minister Eknath Shinde) ने खुद यह स्वीकार किया।

शिंदे ने बताया कि पानी, सड़क, स्कूल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं पर पिछले दस वर्षों में शिकायतों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। मई 2025 में प्रज्ञा फाउंडेशन द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 2015 से 2024 तक मुंबई में नागरिक सुविधाओं को लेकर 70 प्रतिशत अधिक शिकायतें दर्ज हुईं।

सबसे चिंताजनक स्थिति कचरा प्रबंधन की है। रिपोर्ट के अनुसार, सॉलिड वेस्ट (कचरा) से जुड़ी शिकायतों में 380 प्रतिशत की बेतहाशा वृद्धि हुई है। यही नहीं, प्रदूषण से जुड़ी शिकायतों में 334 प्रतिशत और शौचालय संबंधी शिकायतों में 218 प्रतिशत का उछाल देखा गया है। वर्ष 2024 में ही नागरिकों ने कुल 1 लाख 15 हजार 396 शिकायतें दर्ज कराईं।

मुंबई के शौचालयों की स्थिति भी शर्मनाक है। महानगर में कुल 1,59,036 शौचालय ही मौजूद हैं। यानी हर 46 पुरुष और 38 महिलाओं के हिस्से में महज 1 शौचालय आता है। झुग्गियों में रहने वाले लोगों को प्रतिदिन केवल 45 लीटर पानी ही मिल पा रहा है, जबकि शहर को रोजाना 4,370 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति होती है। इसमें से करीब 395 मिलियन लीटर पानी रोजाना रिसाव के कारण बर्बाद हो रहा है।

मुंबई की नागरिक सुविधाओं पर यह रिपोर्ट साफ करती है कि नगर निकाय और सरकार के तमाम दावों के बावजूद शहर में बुनियादी ढांचे की हालत लगातार बिगड़ रही है। कचरे का ढेर, रिसता पानी और घटिया शौचालय व्यवस्था मुंबईकरों की दिनचर्या में परेशानी का सबब बने हुए हैं।

नागरिक संगठनों ने सरकार से मांग की है कि इन समस्याओं का जल्द समाधान निकाला जाए और मुंबई की सूरत संवारी जाए ताकि देश की आर्थिक राजधानी का सम्मान बरकरार रह सके।

If BJP is not defeated in Lok Sabha: लोकसभा में भाजपा पराभव नहीं किए तो तिहाड़ जाना होगा!, – प्रकाश आंबेडकर की सावधानी बरतने की चेतावनी
Uran villages waterlogging: मानसून की दस्तक से पहले ही उरण में जलनिकासी व्यवस्था विफल, ग्रामीणों में चिंता की लहर
Good news: अनियमित स्कूल बस चालक की अब नहीं है खैर, RTO करेगी कार्रवाई
नवी मुंबई के भविष्य के साथ किसी को नहीं खेलने देंगे
हर साल इस जन्म दोष के साथ पैदा होते हैं 35000 बच्चे, महाराष्ट्र में 5000 हजार बच्चे
TAGGED:Deputy Chief Minister Eknath ShindeMaharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
4524914943 47d4fcf964 b
कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

MUMBAI hapus mango: गुडीपाडवा से पहले बाजार में दिखने लगेगा हापुस

Deepak dubey
Deepak dubey
February 20, 2023
Woman harassed in public park Navi Mumbai: नवी मुंबई मनपा गार्डन की सुरक्षा पर उठे सवाल कोपरखैरणे गार्डन में महिला के सामने की अश्लील हरकत; समाजसेविका की सतर्कता से आरोपी गिरफ्तार
Majhi Ladki Bahin Yojana scam: मुख्यमंत्री “माझी लाड़की–बहिन” योजना में अनियमितता का खुलासा; विभागीय कार्रवाई के निर्देश
विदेशी के तर्ज पर इमारतों में होगी ‘वर्टिकल यूनिवर्सिटी’ की स्थापना
prisoner can call: कैदियों को मिली कॉल की सुविधा!
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?