Joindia
क्राइममुंबईसिटी

Placement Fraud Case: फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी से मराठी युवाओं की ठगी, मनसे ने कोपरखैराने पुलिस स्टेशन में दी धडक, आरोपियों पर FIR दर्ज करने की मांग

IMG 20251014 WA0013

जो इंडिया / नवी मुंबई: (Placement Fraud Case)

मराठी युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगने वाले परप्रांतीय आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे

Advertisement
) ने कोपरखैराने पुलिस स्टेशन में जोरदार धडक दी। पार्टी ने मांग की है कि घणसोली के “डी-टेक डेटा सॉल्यूशन” नामक प्लेसमेंट एजेंसी के मालिक अजय पांडे और राघवेंद्र पांडे को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उन पर आर्थिक फसवणुकी का मामला दर्ज किया जाए।

IMG 20251014 WA0014
Placement Fraud Case

मिली जानकारी के अनुसार, घणसोली रेलवे स्टेशन के सामने श्री मनोशी कॉम्प्लेक्स, सेक्टर 3 स्थित इस ऑफिस में “D Tech Data Solution” के नाम से प्लेसमेंट एजेंसी चलाई जा रही थी। एजेंसी के मालिक पांडे बंधु बेरोजगार मराठी युवाओं को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे “Naukri.com” के जरिए संपर्क करते थे और उन्हें आकर्षक वेतन वाली नौकरी का झांसा देकर ऑफिस बुलाते थे।

ऑफिस में पहुंचने पर युवाओं से “रजिस्ट्रेशन फीस” के नाम पर ₹2500 और “टाइपिंग टेस्ट” के बहाने ₹2000 वसूले जाते थे। इस तरह हर उम्मीदवार से ₹4500 से ₹5000 तक की ठगी की जाती थी। मनसे नवी मुंबई शहर अध्यक्ष गजानन काळे के अनुसार, यह प्लेसमेंट एजेंसी प्रतिदिन करीब 50 से 100 युवाओं से ऐसे पैसे ऐंठ रही थी।

कई पीड़ित युवाओं ने बताया कि पैसे देने के बाद उन्हें गलत कंपनियों में भेजा गया, जहां न तो काम उनकी योग्यता के अनुसार था और न ही कोई स्थायी नौकरी। जब वे वापस अपने पैसे मांगने आए, तो ऑफिस से उन्हें टालमटोल जवाब मिले और बाद में उनके फोन नंबर ब्लॉक कर दिए गए।

गजानन काळे ने बताया कि पिछले कई वर्षों से पांडे बंधु ऐसे फर्जी प्लेसमेंट के नाम पर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये वसूलते आ रहे हैं। कई बार शिकायतें कोपरखैराने पुलिस स्टेशन में दी गईं, परंतु पुलिस ने केवल N.C. दर्ज कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया।

मनसे ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही के चलते पांडे बंधु बार-बार कंपनी का नाम बदलकर फिर से नए सिरे से ठगी शुरू कर देते हैं। पार्टी का अनुमान है कि रोजाना ₹2.5 लाख से ₹5 लाख तक की ठगी इन दोनों द्वारा की जा रही है।

मनसे नेताओं ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में एफआईआर दर्ज की जाए और जिन युवाओं से पैसे ठगे गए हैं, उन्हें उनका पैसा वापस दिलाया जाए। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो मनसे मराठी युवाओं के हित में सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।

इस दौरान मनसे शिष्टमंडल में शहर अध्यक्ष गजानन काळे, विभाग अध्यक्ष नितीन नाईक, शहर संघटक संदीप गलुगडे, विशाल चव्हाण, चंद्रकांत डांगे, नागेश लिंगायत, उपविभाग अध्यक्ष अक्षय नाईक, शाम वाघमारे, गौतम किरवले, मंगेश पाटील, विजय शिंदे, शाखा अध्यक्ष निलेश जाधव, विठ्ठल साळुंखे और महाराष्ट्र सैनिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related posts

मनपा की लापरवाही से गार्डन की पानी टंकी में बच्चे की गिरकर मौत, सुरक्षा रक्षक की अनुपस्थिति पर उठे सवाल

Deepak dubey

वाराणसी से मुंबई में कफ सिरप की तस्करी

Deepak dubey

BMC made preparations before monsoon: मॉनसून से पहले तीन पुल होंगे शुरू!, गोखले ब्रिज, विक्रोली ब्रिज और कर्नाक ब्रिज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में

Deepak dubey

Leave a Comment