Joindia
क्राइमकल्याणठाणेमुंबईसिटी

दिवा के मुंब्रा देवी कॉलोनी में व्यक्ति की हत्या

IMG 20221203 WA0025

दिवा । दिवा के मुंब्रा कॉलोनी में शनिवार रात को एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई ।इस मामले में मुंब्रा पुलिस के दिवा पुलिस चौकी द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी अनुसार हत्या किए गए व्यक्ति का नाम अभिमन्यु पाटिल(65) बताया जा रहा है ।सूत्रों की माने तो हत्या के आरोप में 25 वर्षीय मोहम्मद जुबेर खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात 9.30 बजे के करीब मुंब्रा देवी कॉलोनी के साईकुंज अपार्टमेंट में रहने वाले अभिमन्यु पाटिल पर आरोपी जुबेर द्वारा डंडे से हमला किया गया। जिसमे अभिमन्यु गंभीर रूप से घायल हो गए । उन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया ।जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना दिवा पुलिस चौकी को होते ही मौके पर पहुंच कर आरोपी जुबेर को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है कि हत्या किस कारण से किया गया है । सूत्रों की माने तो अभिमन्यु का आरोपी जुबेर से किसी बात पर विवाद हुआ और देखते देखते विवाद मारपीट में तब्दील हो गया । जिसमे अभिमन्यु की जान चली गई।

Related posts

OMG नसबंदी के बावजूद 10 महिलाएं हुई प्रेग्नेंट

Deepak dubey

Rashtriya samaj party news: बालासाहेब के आशीर्वाद लेकर निकली महादेव जानकर की रैली, पुलिस ने अंधेरी में रोका, कार्यकर्ता हुए आक्रामक

Deepak dubey

रेलवे मार्ग से सोना तस्करी रैकेट का भंडाफोड़; तीन शहरों में छापेमारी, 19 करोड़ का सोना जब्त

Deepak dubey

Leave a Comment