By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Eknath Shinde PA Fraud: मंत्रालय में फर्जी भर्ती का बड़ा खेल! पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे के पूर्व पीए समेत पांच पर केस, 40 युवाओं से करोड़ों की ठगी का आरोप
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Eknath Shinde PA Fraud: मंत्रालय में फर्जी भर्ती का बड़ा खेल! पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे के पूर्व पीए समेत पांच पर केस, 40 युवाओं से करोड़ों की ठगी का आरोप

क्राइममुंबईराजनीति

Eknath Shinde PA Fraud: मंत्रालय में फर्जी भर्ती का बड़ा खेल! पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे के पूर्व पीए समेत पांच पर केस, 40 युवाओं से करोड़ों की ठगी का आरोप

Deepak dubey
Last updated: June 21, 2026 11:03 pm
Deepak dubey
Published: June 21, 2026
Share
new project 2022 07 03t084653.044 202207845179
SHARE

जो इंडिया / मुंबई। (Eknath Shinde PA Fraud)

Advertisement

महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर कथित तौर पर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आने से राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यकाल के दौरान मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये वसूले गए। इस मामले में शिंदे के पूर्व निजी सहायक (पीए) प्रभाकर काले समेत पांच लोगों के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, नांदेड़ के रहने वाले एक युवक को मंत्रालय में लिपिक (क्लर्क) पद पर सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया गया था। इसके लिए पहले उससे 20 लाख रुपये की मांग की गई। बाद में कथित तौर पर सौदा 7 लाख 65 हजार रुपये में तय हुआ। शिकायत में कहा गया है कि पीड़ित परिवार ने 7 लाख 25 हजार रुपये ऑनलाइन बैंक ट्रांसफर किए, जबकि 40 हजार रुपये नकद दिए गए।

मंत्रालय परिसर में कराया गया इंटरव्यू
आरोप है कि युवक को मंत्रालय परिसर में बुलाकर उसका इंटरव्यू भी लिया गया, जिससे उसे भरोसा हो गया कि भर्ती प्रक्रिया वास्तविक है। इसके बाद उसे वन रक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) के नाम पर कथित नियुक्ति पत्र भी दिया गया और प्रशिक्षण के लिए नागपुर, नाशिक और सातारा भेजा गया।
हालांकि, संबंधित स्थानों पर पहुंचने के बाद युवक को पता चला कि कोई प्रशिक्षण आयोजित ही नहीं किया गया है और उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। इसके बाद पीड़ित परिवार ने मरीन ड्राइव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

40 युवाओं से लाखों रुपये लेने का आरोप
एफआईआर में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शिकायतकर्ता वर्षा भुताळे ने आरोप लगाया है कि जिस दिन मंत्रालय के भूतल पर रितेश कांबले का कथित इंटरव्यू हुआ, उसी दिन करीब 40 अन्य युवक भी वहां नौकरी के लिए इंटरव्यू देने पहुंचे थे।
शिकायत में दावा किया गया है कि इन युवाओं से भी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 15 से 20 लाख रुपये तक की रकम वसूली गई। यदि आरोप सही साबित होते हैं, तो यह ठगी करोड़ों रुपये तक पहुंच सकती है।

खाते में दिखाए गए पांच करोड़ रुपये
शिकायतकर्ता वर्षा भुताळे ने यह भी आरोप लगाया है कि जब वह तत्कालीन मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंची थीं, तब आरोपी विश्वनाथ गच्चे ने उन्हें अपने बैंक खाते में जमा पांच करोड़ रुपये दिखाए थे। इस खुलासे के बाद जांच एजेंसियों को शक है कि यह कोई बड़ा संगठित भर्ती घोटाला हो सकता है।

इन पांच लोगों पर दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने इस मामले में प्रभाकर काले, विश्वनाथ गच्चे, स्नेहल कोली, मनोहर चोरगे, साईनाथ व्हटकर के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
फिलहाल मरीन ड्राइव पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस कथित फर्जी भर्ती रैकेट के जरिए कितने युवाओं को निशाना बनाया गया और कुल कितनी रकम की ठगी हुई।

मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा!, मनपा प्रशासन द्वारा मतदान को लेकर चलाए अभियान को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद
मध्य रेल, आरपीएफ टीम ने 2 घंटे में पकड़ा फर्जी बम संदेश भेजने वाला आरोपी
Firing on Baba Siddiqui: बाबा सिद्दीकी पर गोलीबारी, मुंबई पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
Sexual offense: “आजा आजा” कहना पड़ गया महंगा, माना जायेगा लैंगिक अपराध
Airport Extortion racket: एयरपोर्ट पर वसूली मामले में नवी मुंबई में तलाशी, जेएनपीटी के दो एजेंटो के घरों पर CBI के छापे, मिली सिक्रेट डायरी
TAGGED:#eknathshinde#MaharashtraNewsBreakingNewsCrimeNewsFakeRecruitmentFraudCaseGovernmentJobsHindiNewsJobFraudJobScam GovernmentJobScammaharashtra.MarathiNewsMumbai MantralayamumbainewsNaukriScamPoliceInvestigationPrabhakarKaleRecruitmentScamScamAlert
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20230729 WA0006
कल्याणठाणेदेश-दुनियामीरा भायंदरमुंबईसिटी

Rashtriya samaj party news: बालासाहेब के आशीर्वाद लेकर निकली महादेव जानकर की रैली, पुलिस ने अंधेरी में रोका, कार्यकर्ता हुए आक्रामक

Deepak dubey
Deepak dubey
July 29, 2023
PUNE:मोबाइल चलाने से मना करने पर मां की हत्या, सुसाइड दिखाने के लिए नस काटकर पंखे से लटकाया
Infibeam Avenues की गो पेमेंट्स में हिस्सेदारी 54.80 प्रतिशत बढ़ी, 16 करोड़ रुपये का हुआ निवेश
Head of Department Fund: महाराष्ट्र में “विभागप्रमुख निधी” का नया विवाद
Naval area bike theft case: नौसेना परिसर में फिर चोरी का मामला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?