Joindia
कल्याणक्राइमठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमीरा भायंदरसिटीहेल्थ शिक्षा

MUMBAI: पत्नी की खाली कोख को भरने के लिए बन गया किडनैपर बिहार से आरोपी गिरफ्तार

kidnapped typographic stamp typographic sign badge logo kidnapped typographic stamp 110247215

मुंबई । अपनी पत्नी की सुनी कोख को भरने के लिए पति किडनैपर बन गया। वह नालसोपरा क्षेत्र में घर के बाहर खेल रहे मासूम का अपहरण करके फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने इस आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है।
अचोले पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चंद्रकांत सरोदे ने बताया कि एक साल का मासूम नालासोपारा इलाके के पडखलपाड़ा में परिवार के साथ रहता है। 15 फरवरी को बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान आरोपी ने उसका अपहरण कर लिया था। परिजनों के लाख ढूंढने पर भी बच्ची नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए, पुलिस कमिश्नर मधुकर पांडे ने बच्चें सुरक्षित वापस लाने का सख्त आदेश दिया। पुलिस टीम इस बच्चे की जांच में जुट गई और 100 से अधिक स्थानों से सीसीटीवी फुटेज की जांच की।पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि आरोपी बच्ची को अगवा कर उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जा रहा था। वह हर बार ट्रेन बदल रहा था जिससे पुलिस उसे न पकड़ सके। हालांकि लोकेशन ट्रेस कर यह पता चला की आरोपी बिहार के भागलपुर जिले के तिलक माजी के पास गया था। अंततः पुलिस ने उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया। निसंतान पत्नी की खाली कोख को भारनेंके लिए आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

यादव संघ मुंबई की कार्यणकारिणी गठित पदाधिकारियों की घोषणा

Deepak dubey

Allu arjun arrested: अल्लु अर्जुन को 14 दिन की न्यायायिक हिरासत

Deepak dubey

FIR lodged against school principal: फीस ना भरपाने पर छात्र को कक्षा व परीक्षा में जाने पर रोकने के लिए स्कूल प्रबंधन व प्रिन्सिपल पर FIR दर्ज

Deepak dubey

Leave a Comment