Joindia
क्राइमदेश-दुनियामुंबईरोचक

एयरपोर्ट पर 35 करोड़ के ड्रग्स के साथ केन्याई नागरिक गिरफ्तार

IMG 20221111 WA0051

डीआरआई ने शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक विदेशी यात्री को 35 करोड़ रुपये मूल्य की 4.98 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। नागरिक नैरोबी देश का बताया जा रहा है | नैरोबी (केन्या) से मुंबई आ रहा था एयरपोर्ट पर जैसे ही ‘ग्रीन चैनल’ पार किया| डीआरआई ने उसे रोककर तलाशी लेते हुए गिरफ्तार कर लिया |

Advertisement

डीआरआई को सूचना मिली थी नैरोबी से एक यात्री मुंबई आ रहा है | उसके पास ड्रग्स है | इस जानकारी के आधार पर डीआरआई के अधिकारियो ने एयरपोर्ट पर यात्रियों की तलाशी शुरू की थी | तभी एक यात्री संदेहास्पद दिखाई दिया | यात्री के सामान की तलाशी लेने पर उसके ट्रॉली बैग में 4.98 किलोग्राम सफेद रंग का पाउडर बरामद किया गया और परीक्षण करने पर उसमें हेरोइन की पुष्टि हुई | ड्रग्स को बैग के अंदर छिपाया था | जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है | फिलहाल डीआरआई इस से जुड़े लोगो का पत्ता लगाने में जुटी है |

Advertisement

Related posts

Navi Mumbai Municipal Corporation’s big victory in the Supreme Court: 22 साल के संघर्ष के बाद सुप्रीम कोर्ट में नवी मुंबई मनपा की बड़ी जीत

Deepak dubey

Jungle raj in Maharashtra: महाराष्ट्र में ‘जंगलराज’ – गृहमंत्री फडणवीस इस्तीफा दें: कांग्रेस

Deepak dubey

फोटो विसर्जित के बहाने अटल सेतु से कूदकर आत्महत्या की कोशिश, कैब ड्राइवर ने महिला के बाल खींचकर बचाई जान

Deepak dubey

Leave a Comment