Joindia
मुंबई

Jumbo Mega block Today : 235 लोकल ट्रेनें रद्द, यात्रियों को वैकल्पिक रूट अपनाने की सलाह दी गई

Trains Canceled

Jyoti dubey / mumbai : पश्चिम रेलवे ने बोरीवली (Borivali) स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 8 और 9 के पुनर्विकास कार्य के चलते (Jumbo Mega block Today) 29 दिसंबर 2025 रात तक बड़े रेल बदलाव की घोषणा की है। इसके साथ ही कांदिवली–बोरीवली के बीच छठी लाइन निर्माण के लिए जारी 30 दिन के मेगा ब्लॉक ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 28 और 29 दिसंबर को इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा।

Advertisement

लंबी दूरी की ट्रेनें वसई पर रुकेंगी

Jumbo Mega block news Today : मुंबई सेंट्रल और बांद्रा टर्मिनस तक चलने वाली कई मेल–एक्सप्रेस ट्रेनें अब वसई रोड से ही रवाना और लौटेंगी। यात्रियों को अपनी ट्रेन की स्थिति जानने के लिए नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

बोरीवली हॉल्ट रद्द, वैकल्पिक स्टेशन पर रुकेंगी ट्रेनें

Jumbo Mega block news Today: कई एक्सप्रेस ट्रेनें जो पहले बोरीवली में रुकती थीं, उनका हॉल्ट अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है। ऐसे यात्रियों को अंधेरी, बांद्रा टर्मिनस या वसई रोड का सहारा लेना होगा। कुछ ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव भी दिया गया है।

लोकल सेवाओं पर बड़ा असर

Jumbo Mega block news Today: प्लेटफॉर्म की कमी और छठी लाइन निर्माण के कारण उपनगरीय सेवाएं भी प्रभावित होंगी। 28 दिसंबर को लगभग 235 लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी, जिनमें कई एसी लोकल भी शामिल हैं। चर्चगेट और विरार की ओर जाने वाली फास्ट लोकल ट्रेनों के समय में बदलाव या देरी संभव है।

https://x.com/i/status/2005115258697122185

प्लेटफॉर्म 8-9 पूरी तरह निलंबित

Jumbo Mega block news Today: बोरीवली के प्लेटफॉर्म 8 और 9 का संचालन 29 दिसंबर तक पूरी तरह बंद रहेगा। इससे अन्य प्लेटफॉर्म पर भीड़ और दबाव बढ़ेगा।

भीड़ और अव्यवस्था से बचने के लिए यात्रियों को सलाह -joindia news

शॉर्ट टर्मिनेशन और हॉल्ट रद्द होने से वसई रोड और विरार स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ सकती है। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से कहा है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की जानकारी जांचें, वैकल्पिक मार्ग अपनाएं और आवश्यक होने पर अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करें।

पुनर्विकास और छठी लाइन का काम जरूरी है, लेकिन 28-29 दिसंबर को यात्रियों को रद्द लोकल, बदलते रूट और ब्लॉक के लिए तैयार रहना होगा।

जोइंडिया पर आप अन्य रोचक खबरें भी पढ़ें-

1)JoIndia Exclusive: दुबई पुलिस बनकर ठगों ने मुंबई के कारोबारी Nitin Nandekar के HSBC बैंक खाते से उड़ा दी रकम

2) Dharmendra Passes Away fake news: “बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में निधन को लेकर अफवाहें तेज, बेटी ईशा देओल मीडिया पर भड़की, प्लीज हाथ जोड़ती हूँ

Related posts

महिला आयोग की हेल्पलेस हेल्पलाइन !

Deepak dubey

‘ वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम में भारत से एक यंग ग्लोबल लीडर होने पर गर्व है!’ : भूमि पेडनेकर

Deepak dubey

Maharashtra HSC Result 2025: महाराष्ट्र HSC परिणाम 2025 घोषित: 91.88% छात्र उत्तीर्ण, कोकण मंडल शीर्ष पर

Deepak dubey

Leave a Comment