By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: रेलवे परिसर से चुराया हुआ फोन, बेचना अब आसान नही…, सिम डालते ही आरपीएफ को जाता है नोटिफिकेशन
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » रेलवे परिसर से चुराया हुआ फोन, बेचना अब आसान नही…, सिम डालते ही आरपीएफ को जाता है नोटिफिकेशन

मुंबईसिटी

रेलवे परिसर से चुराया हुआ फोन, बेचना अब आसान नही…, सिम डालते ही आरपीएफ को जाता है नोटिफिकेशन

Deepak dubey
Last updated: August 2, 2025 12:04 am
Deepak dubey
Published: August 2, 2025
Share
70746502
SHARE

जो इंडिया / मुंबई: 

Advertisement
अब जमाना हाईटेक हो गया है, आपराधिक जांच में भी अब तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। ऐसे में चोर के लिए चोरी की गई वस्तु बेचना अब पहले की तरह आसान नही रहा। चोरी हुए फोन में जैसे ही कोई व्यक्ति सिम कार्ड डालता है उसी समय एक नोटिफिकेशन या यूं कहें तो एक संदेश आरपीएफ के पास पहुंचता है। यदि आपका मोबाइल फोन लोकल ट्रेन या मेल-एक्सप्रेस यात्रा के दौरान चोरी हो गया है या कहीं खो गया है, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। केंद्रीय दूरसंचार विभाग की नीति के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मोबाइल चोरी की घटनाओं को ट्रैक करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। गुम या चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक और ट्रैक करने के लिए आरपीएफ ‘सीईआईआर’ पोर्टल का उपयोग कर रही है।

रेल यात्रा के दौरान मोबाइल चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में यह चोरी को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह नई प्रणाली आरपीएफ को दूरसंचार विभाग के आईएमईआई डेटाबेस से जोड़ती है। यात्री अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल की जानकारी ‘रेल मदद’ ऐप के माध्यम से या हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके दे सकते हैं। इसके अलावा यात्री ‘सीईआईआर’ पोर्टल पर फॉर्म भर सकते हैं। इस प्रक्रिया के आधार पर आरपीएफ यात्री का गुम हुआ मोबाइल ट्रैक कर सकेगी। अगर कोई व्यक्ति उस मोबाइल में नया सिम कार्ड डालकर उसे चालू करता है, तो आरपीएफ को तुरंत अलर्ट मिल जाएगा। इसके बाद आरपीएफ संबंधित व्यक्ति को निकटतम पुलिस स्टेशन में मोबाइल जमा करने का निर्देश दे सकती है। यदि वह व्यक्ति समय पर मोबाइल जमा नहीं करता, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है, ऐसा आरपीएफ अधिकारियों ने स्पष्ट किया है।

पश्चिम रेलवे पर व्यापक अभियान की शुरुआत
नई प्रणाली को लेकर रेलवे और आरपीएफ के कर्मचारियों-अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है और यात्रियों के बीच जागरूकता भी फैलाई जा रही है। पश्चिम रेलवे रूट पर इस प्रणाली को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। पिछले दो महीनों में कई यात्रियों के मोबाइल फोन वापस मिल चुके हैं। रेलवे सुरक्षा बल, मुंबई मंडल के सुरक्षा आयुक्त रजत कुंडगीर ने अपील की है कि जैसे ही मोबाइल फोन खोए या चोरी हों, यात्री तुरंत आरपीएफ से संपर्क करें।

Made the dead alive!: मुर्दा को कराया जिंदा !
ताड़ी केंद्र में मामूली विवाद के चलते गवानी पड़ी युवक की जान
Thane illegal school: ठाणे में 81 अवैध स्कूलों पर कार्रवाई, 20,000 छात्रों का भविष्य संकट में!
ऐरोली स्टेशन के बाहर रिक्शा ड्राइवर पर ब्लेड से वार
सिडको महागृहनिर्माण योजना को नहीं मिला प्रतिसाद अब शर्तों में दिया छूट!
TAGGED:central railwayMaharashtra newsmumbai newsrpfwestern railway
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
dm2
मुंबईशिक्षा

Save the Children India: चुनाव के कारण विकलांग बच्चों की शिक्षा प्रभावित,शिक्षकों को पूर्णकालिक ‘चुनाव ड्यूटी’ करने के लिए किया गया मजबूर, सेव द चिल्ड्रन इंडिया की उच्च न्यायालय में याचिका

Deepak dubey
Deepak dubey
November 14, 2024
‘ठाणे-बेलापुर’  रोड पर  तुर्भे के पास  ब्रिज का काम रुका 
Sharad Yadav: पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन
Reserve Bank of India: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया दिवालिया होने के कगार पर, क्या देश की अर्थव्यवस्था संकट में है?
Alert: …..तो फैल जाएगी भुखमरी – CM उद्धव ठाकरे
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?