Joindia
मुंबईराजनीति

मेरे पास थी भाजपा के बड़े, नेता की अश्लील क्लिप, एकनाथ खड़से का दावा

leaving bjp after 40 years due to fadnavis khadse

मुंबई। मेरे मोबाइल में भाजपा(BJP)के एक बड़े नेता की अश्लील क्लिप थी। भाजपा के वरिष्ठ नेता को भी मैंने वह क्लिप दिखाई थी। इस तरह का सनसनीखेज दावा राष्ट्रवादी कांग्रेंस के नेता एकनाथ खड़से(Nationalist Congress leader Eknath Khadse)ने कल की।

Advertisement

ज्ञात हो कि मेरे पिछे ईडी लगाई तो मैं उनके पीछे मैं सीडी लगा दूंगा, यह कहते हुए एकनाथ खड़से ने चार साल पहले भाजपा छोड़कर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया था। लेकिन उनकी वह सीडी अभी तक बाहर नहीं आई है। एक खबरिया चैनल पर इंटरव्यूव देते समय खड़से ने कहा कि उन्होंने ईडी कहा, उस लय मैं मैंने सीडी कह दिया था। लेकिन मेरे पास दस्तावेज और क्लिप था। उसमें भाजपा के एक बड़े नेता की अश्लील क्लिप था। भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को वह क्लिप दिखाया था। मैंने उनसे कहा था कि लड़की के साथ क्या चल रहा है वह देखिए। हालांकि क्लिप किस नेता का था? इस सवाल को उन्होंने टालते हुए कहा कि कौन अश्लील हरकत कर रहा था, उसका नाम अभी नहीं लूंगा। लेकिन आप जिन नेताओं को जानते थे उन्हीं में से एक की वह क्लिप थी। मेरे मोबाइल से वह क्लिप वैसे डिलीट हो गई मुझे पता नहीं। मुक्ता ताई पर मेरी आस्था है। उनकी कसम खाकर क्लिप थी।

क्लीप देनेवाले को भाजपावालों ने किया मैनेज

खड़से से सवाल किया गया कि आपके पास से क्लिप डिलीट हो गई, लेकिन जिसने वह आपको दिया, उसके पास तो होगा न। इस पर उन्होंने कहा कि जिसने मुझे वह क्लिप दिया था, उसे भाजपावालों ने मैनेज कर लिया। फ्लैट और पांच-दस करोड़ रुपए दिए मुझे पता नहीं। वह व्यक्ति अब भाजपा के पास है और उसके पास अब २०-२५ करोड़ की संपत्ति हो गई है।

कांटेदार है भाजपा में जाने का मार्ग

एकनाथ खड़से ने कहा कि जब मैं भाजपा में जाने का फैसला लिया था, उस समय मेरी पार्टी में शामिल होने की इच्छा नहीं थी। दिल्ली के एक बहुत बड़े नेता ने मुझे फोन किया था। दिल्ली में जेपी नड्डा और विनोद तावड़े की मौजूदगी में भाजपा में प्रवेश हुआ। इस दौरान रक्षा खडसे में भी उपस्थित थी। उस समय मेरे गले में भाजपा का मोफलर डाला गया। इस घटना के ५-६ महीने बीतने के बाद भी भाजपा ने मेरे प्रवेश की घोषणा नहीं किया। मैं आज भी इंतजार कर रहा हूं। इसलिए भाजपा में जाने का मार्ग कांटेदार है।

राज्यपाल पद का दिया था ऑफर

देवेंद्र फडणवीस ने मुझे राज्यपाल पद का ऑफर दिया था। उन्होंने कहा था कि वे दिल से कोशिश करेंगे। बेटी की कसम खाकर उन्होंने मुझे आश्वासन दिया था। इस तरह का विस्फोटक दावा वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने किया किया। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के सबसे वरिष्ठ नेता ने भी मुझे फोन करके बताया था कि भाजपा में शामिल करने का फैसला लिया गया है।

Related posts

Radheshyam Mopalwar: तीन पत्नी और अथाह संपत्ति, कौन है ये महाराष्ट्र का भ्रष्ट अधिकारी, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस का माना जाता है करीबी, मोदी भी लगा चुके हैं आरोप

dinu

लीव एंड रिलेशन शिप की तरह बनाए जा रहे कानून ,संसद मे धर्माचार्य की जरूरत -कथावाचक देवकीनंदन, सरकार मुक्त हो मंदिर

Deepak dubey

Raj Thackeray controversy: राज ठाकरे को हिंदी भाषियों के खिलाफ नफरत नहीं फैलानी चाहिए: धर्मेंद्र नाथ ठाकुर

Deepak dubey

Leave a Comment