Joindia
कल्याणक्राइमठाणेसिटी

Human trafficking : कचरे पर वीडियो … और वन विभाग के हाथ लगा तरबूज वाला मानव तस्कर.

76e567e1 6fc3 4cf8 be40 d57b83c01194 sextraffickingarrests

 जो इंडिया  / मुंबई: ठाणे जिले के बदलापुर क्षेत्र (Badlapur area of ​​Thane district) से एक सनसनीखेज (Human trafficking) मामला सामने आया है, जिसमें तरबूज बेचने वाले एक व्यक्ति को मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दिखने में एक साधारण फल विक्रेता था, लेकिन तरबूज बेचने की आड़ में नवजात शिशुओं की तस्करी जैसे गंभीर अपराध में लिप्त था।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंबरनाथ पश्चिम के वन नाका क्षेत्र में यह युवक तरबूज बेच रहा था। जब वन विभाग के कर्मचारियों ने उसे कचरा फेंकने से रोका, तो आरोपी ने उनसे बहस की और पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इस घटना के बाद युवक को वन विभाग कार्यालय बुलाया गया और उसके मोबाइल की जांच की गई। जांच के दौरान चौंकाने वाली जानकारी सामने आई—मोबाइल में ऐसे सबूत मिले जिससे यह खुलासा हुआ कि वह नवजात शिशुओं की तस्करी में शामिल है।

इसे भी पढ़ें-:

Charitable hospitals scam : महाराष्ट्र में धर्मार्थ अस्पतालों का खुला खेल, गरीबों के हक पर हर साल 13.5 हजार करोड़ का डाका, सरकारी छूट के बदले मुफ्त इलाज का वादा, लेकिन हकीकत में ‘व्हीआईपी’ का इलाज और गरीब बाहर

वन विभाग की सतर्कता से इस जघन्य अपराध का पर्दाफाश हुआ और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अदालत ने उसे छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल थोरवे द्वारा की जा रही है।

यह मामला एक बार फिर दर्शाता है कि किस प्रकार अपराधी समाज में आम नागरिकों की तरह घुल-मिलकर घिनौने कृत्यों को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस और वन विभाग की सजगता ने समय रहते एक बड़े मानव तस्करी रैकेट को उजागर कर दिया है।

 

इसे भी पढ़ें-:

Navi Mumbai flamingo : फ्लेमिंगो के ठिकाने पर चला बुलडोजर: सीवुड्स झील के पास भूखंड पर निर्माण से उपजा पर्यावरणीय विवाद

 

Related posts

गद्दारी, दगाबाजी और स्वार्थ का अर्थ हिंदुत्व नहीं!

Deepak dubey

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हाजिर हुए राउत, आरोपों से किया इंकार

Deepak dubey

शिंदे सरकार ने खोया भरोसा, आदित्य ठाकरे का शिंदे पर हल्ला बोल

vinu

Leave a Comment