Joindia
क्राइमकल्याणठाणेदेश-दुनियामुंबईसिटी

घूर रहा था… लेली जान

crime1

मुंबई। मुंबई में एक व्यक्ति को घूरने को लेकर हुए झगड़े में तीन लोगों ने 28 वर्षीय एक शख्स की कथित तौर पर हत्या कर दी।पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह घटना माटुंगा इलाके में एक रेस्त्रां के समीप रविवार तड़के हुई, जिसके बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि अपने मित्र के साथ आए एक व्यक्ति का तीन आरोपियों में से एक को घूरने को लेकर झगड़ा हुआ था। आरोपियों ने पीड़ित व्यक्ति के सिर पर बेल्ट मारी और उसे लात-घूंसे भी मारे।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित घटनास्थल पर ही अचेत हो गया। उसे एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां भर्ती करने से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि शाहू नगर पुलिस ने बाद में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

Related posts

BEST is Mumbai’s lifeline: मुंबई की जीवन रेखा है’ – देवेंद्र फडणवीस का बयान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने दिया बड़ा बयान, कहा – “BEST सेवा बंद नहीं होगी, बल्कि और मज़बूत बनेगी”

Deepak dubey

पानी मोटर चोरी करने पर दोहरे हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, पानी का मोटर चुराया इज़लिये कर दी पिटायी, दो युवकों की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार

Deepak dubey

MUMBAI: जेल में होगी उन्नत खेती , किसानी कर कैदी करेंगे जायके का जुगाड

Deepak dubey

Leave a Comment