By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Bahubali’s secrets got revealed: कैसे बनती है बेहतरीन फ़िल्म? राजामौली और राम गोपाल वर्मा ने दिया टिप्स, बाहुबली के सीक्रेट हुए ओपन
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Bahubali’s secrets got revealed: कैसे बनती है बेहतरीन फ़िल्म? राजामौली और राम गोपाल वर्मा ने दिया टिप्स, बाहुबली के सीक्रेट हुए ओपन

फिल्मी दुनियामुंबई

Bahubali’s secrets got revealed: कैसे बनती है बेहतरीन फ़िल्म? राजामौली और राम गोपाल वर्मा ने दिया टिप्स, बाहुबली के सीक्रेट हुए ओपन

Deepak dubey
Last updated: December 13, 2024 7:42 am
Deepak dubey
Published: December 13, 2024
Share
IMG 20241213 WA0003
SHARE

राणा दग्गुबाती ने द राणा दग्गुबाती शो (Rana Daggubati on The Rana Daggubati Show) के जरिए दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस शो में वो भारतीय सिनेमा(Indian Cinema) के बड़े सितारों के साथ मजेदार बातचीत करते नजर आते हैं। हर एपिसोड के साथ शो और भी शानदार होता जा रहा है। फैंस को इसकी दिलचस्प बातचीत, मस्तीभरे पल और राणा का अपने मेहमानों के साथ खास कनेक्शन बहुत पसंद आ रहा है, जो अक्सर बाकी टॉक शोज़ में देखने को नहीं मिलता।

Advertisement

लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों को दो दिग्गज फिल्ममेकर्स, एस.एस. राजामौली और राम गोपाल वर्मा के क्रिएटिव प्रोसेस को करीब से जानने का मौका मिलता है। दोनों ने राजामौली की बाहुबली पर काम करने के अपने अनुभव साझा किए। इस दो-पार्ट पैन-इंडिया फिल्म की जर्नी और उसके प्रभाव को लेकर उन्होंने दिलचस्प बातें कीं।

इस पर बात करते हुए राणा ने कहा, “बाहुबली ने मेरी जिंदगी के दस साल ले लिए—एक पूरा युग। हमें इसकी असली अहमियत तब समझ में आई जब ये खत्म हुआ। उस वक्त हम अपना बेस्ट काम कर रहे थे, जो भी हमें प्रेरित करता था, उससे सीख रहे थे। उसके बाद से जिंदगी पहले जैसी नहीं रही।”

इस एपिसोड में दिग्गज निर्देशक राम गोपाल वर्मा भी नजर आए, जिन्होंने राणा के साथ आखिरी बार क्रिटिकली अक्लेम्ड थ्रिलर डिपार्टमेंट पर काम किया था। ये दोनों निर्देशक, जिनकी सोच, काम करने का तरीका और फिल्मोग्राफी एकदम अलग है, ने अपनी क्रिएटिविटी के बारे में खुलकर बात की। इस वजह से ये एपिसोड बेहद दिलचस्प बन गया।

राजामौली ने बताया कि वो अपने किरदारों और कहानियों को कैसे बनाते हैं। उन्होंने कहा, “जो किताबें आप पढ़ते हैं, जो फिल्में आप देखते हैं, और जो चर्चाएं आपके आसपास होती हैं, ये सब आपके अंदर लावा की तरह जमा होती रहती हैं। फिर सही समय पर ये एक आइडिया के रूप में फूटती हैं।”

राम गोपाल वर्मा ने बताया कि उन्हें असली जिंदगी के अनुभवों से प्रेरणा मिलती है। उन्होंने एक गैंगस्टर की कहानी शेयर की, जिसने अपने भाई की मौत के बाद गुस्से में अपनी भावनाएं जाहिर कीं। वर्मा बोले, “मुझे समझ आया कि गैंगस्टर्स के लिए ताकत ही सब कुछ होती है—यहां तक की उनका दुख भी गुस्से के रूप में बाहर आता है। असली जिंदगी की बातों को कहानियों में बदलना मुझे बहुत पसंद है।”

वरमा ने दर्शकों को चौंका दिया जब उन्होंने खुलासा किया कि उनकी चर्चित फिल्म कंपनी की प्रेरणा खतरनाक अंडरवर्ल्ड डॉन्स से नहीं, बल्कि उनके फिल्म मेकर कृष्णा वामसी के साथ हुए विवाद से मिली थी। उन्होंने कहा, “चाहे वो अंडरवर्ल्ड हो या फिल्म कंपनी, अहंकार की लड़ाइयाँ एक जैसी ही होती हैं।”

राजामौली ने बड़ी इज्जत के साथ उन लोगों के बारे में बात की जिन्होंने उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने श्री एनटीआर के बारे में कहा, “मैं उन्हें सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि एक डायरेक्टर के तौर पर भी बहुत सम्मान करता हूं; वो सच में लाजवाब थे। उनका असर एक एक्टर के तौर पर इतना गहरा था कि कभी-कभी उनके डायरेक्शन का काम उतना नजर नहीं आता।” इसके अलावा, राजामौली ने सिनेमा के बाहर की शख्सियतों जैसे कुरियन वर्गीस और लाल बहादुर शास्त्री को भी अपनी प्रेरणा माना और उनके काम और प्रेरणा के सामने खुदको बहुत छोटा महसूस किया।

राजामौली ने बताया कि भले ही उनका परिवार से गहरा रिश्ता है, लेकिन काम सबसे पहले आता है। उन्होंने कहा, “जब हम काम कर रहे होते हैं, तो हम यह भूल जाते हैं कि हम एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।”

राणा दग्गुबाती शो एक आठ-एपिसोड वाला अनस्क्रिप्टेड तेलुगू सीरीज़ है, जिसे राणा दग्गुबाती ने बनाया और होस्ट किया है। इसे स्पिरिट मीडिया द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। इस शो में दुलकर सलमान, नागा चैतन्य, श्रीलीला, नानी, राजामौली और राम गोपाल वर्मा जैसे बेहतरीन गेस्ट्स शामिल हुए हैं। शो के नए एपिसोड हर शनिवार को रिलीज़ होते हैं। ऐसे में शो का चौथा एपिसोड 14 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा, जो भारत और 240 से ज्यादा देशों में उपलब्ध होगा।

Dhurandhar Movie Review: देशभक्ति, हिम्मत और जज़्बे से भरपूर एक दमदार फ़िल्म
Mumbai Development Projects: मुंबई के विकास को मिली नई रफ्तार: MMRDA की कई बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण, कोस्टल रोड 15 अगस्त से 24 घंटे खुलेगा
Thane municipal election voting: परिवार संग मतदान कर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की जनता से खास अपील “लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हर नागरिक करे वोट” ठाणे।
Ladli Bahna Yojana controversy: “महायुति का वादा अधूरा: बहनों को 2100 नहीं, 1500 पर ही टालमटोल”
CRIME: सीएम के गड़ में चोरों की दबंगई , दिनदहाड़े लिफ्ट के बाहर वृद्धा के साथ लूट,सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
TAGGED:bollywoodFilmi duniyaMaharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
jarange
मुंबईराजनीति

आखिरकार मनोज जरांगे की भूख हड़ताल खत्म  

Deepak dubey
Deepak dubey
November 2, 2023
BMC: 4150 करोड़ की कोविड लागत का विवरण जारी, मनपा आयुक्त ने रिपोर्ट अनिल गलगली को भेजी
Hema Malini Emotional Post: पति धर्मेंद्र को खोकर भावुक हुईं हेमा मालिनी, लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट
चुनावों में प्रलोभन देने वालों के खिलाफ हो एक्शन:कैट
Virar–Dahanu Quadrupling Project, Mumbai: विरार-दहानू चौगुनीकरण परियोजना का 2027 तक पूरा होगा काम?
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?