जो इंडिया / मुंबई:
हनीट्रेप की इस खिलाड़ी ने 8 से ज्यादा रईसों को अपने जाल में फंसाया। प्यार और लिव-इन रिलेशनशिप का नाटक किया। फिर चोरी और ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। उसके बनाए हुए आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरों के डर से कोई भी शिकायत करने की हिम्मत नहीं कर पाया।
लालच बढ़ता गया और नौवां शिकार एक अरबपति बना। लेकिन अरबपति ने उसके बैंक अकाउंट की सच्चाई देख ली और पुलिस में जाकर उसकी पोल खोल दी। पुलिस के सामने उसने कबूल किया कि उसने करोड़ों रुपए की ठगी की है।
अब यह हनीट्रेप सुंदरी जेल में 12 साल की सजा काट रही है।
