जो इंडिया / मुंबई। मुंबई (mumbai) और आसपास के इलाकों में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (Meteorological Department

गौरतलब है कि इस वर्ष मुंबई ने मई महीने में 75 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे जल्दी मानसून का आगमन देखा था। हालांकि इसके बाद लगभग दो सप्ताह तक बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई, जिससे न केवल नमी में कमी आई, बल्कि तापमान भी तेजी से बढ़ा। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को उमस और गर्मी ने परेशान किया।
मौसम विशेषज्ञों (Weather Experts) के अनुसार, बारिश की इस रुकावट का मुख्य कारण पश्चिमी हवाओं और अन्य वायुमंडलीय दबाव तंत्रों की सक्रियता में कमी था। अब जबकि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में नया दबाव बन रहा है, मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में एक बार फिर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

शुक्रवार के लिए मुंबई में येलो अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन शनिवार को गर्जन, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते ऑरेंज अलर्ट लागू कर दिया गया है। दूसरी ओर, रत्नागिरी और रायगढ़ में अगले 24 घंटों में 300 मिमी से अधिक वर्षा की संभावना के कारण रेड अलर्ट लागू है।
प्रशासन ने लोगों को सचेत करते हुए अत्यावश्यक स्थिति में ही घर से निकलने की सलाह दी है। बीएमसी और अन्य आपातकालीन सेवाएं अलर्ट मोड पर हैं और निचले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।