Joindia
क्राइममुंबई

बच्चे ने मचाया शोर, कर दी हत्या

3356975 murder

मुंबई। नौ साल के बच्चे(Nine year old children)की गला घोंटकर हत्या करने के बाद फरार आरोपी को सांताक्रूज पुलिस ने बिहार के मधुबनी से गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस के अनुसार बच्चे के शोर मचाने पर महेश्वर ने उसकी हत्या कर दी, लेकिन हत्या का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Advertisement

जानकारी अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम महेश्वर मुखिया है। मृत बच्चा सांताक्रूज इलाके में अपने परिवार के साथ रहता था। 7 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर उसके माता-पिता सांताक्रूज चौपाटी पर गए थे। रात में घर लौटने पर बच्चा नहीं मिला। काफी तलाशने के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला, तो परिवार ने सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।इस बीच 11 नवंबर को पुलिस कंट्रोल रूम में एक फोन आया, जिसमें सांताक्रूज पश्चिम के एक दुकान के पास दुर्गंध आने की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां एक बच्चे का सड़ा-गला शव बरामद किया। कपड़ों के आधार पर शव की पहचान की गई। पुलिस ने हत्या के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू किया गया।पुलिस उपायुक्त दीक्षित गेडाम के निर्देश पर वरिष्ठ निरीक्षक वैभव शिंगारे के नेतृत्व में एक टीम ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी महेश्वर मुखिया दिखाई दिया। जांच में पता चला कि वह बिहार भाग गया है।इसके बाद पुलिस की टीम बिहार के मधुबनी गांव पहुंची। जहां आरोपी को गिरफ्तार कर मुंबई लाई है। जानकारी अनुसार आरोपी महेश्वर छह साल पहले काम की तलाश में मुंबई आया था। सांताक्रूज में एक गारमेंट फैक्ट्री में हेल्पर के तौर पर काम करता था। घटना के दिन वह बच्चे को अपने साथ ले गया था।वहा अंधेरे में बच्चे ने शोर मचाया, तो उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। फिर शव को गारमेंट फैक्ट्री की छत पर फेंककर वहां से फरार हो गया था ।

Related posts

जेएनपीटी से 500 करोड़ की कोकीन जब्त,सेव के नाम पर साउथ अफ्रीका से आ रहा था ड्रग्स

Deepak dubey

मानसून में खतरनाक इमारतों में रहने को लोग मजबूर महामुंबई में 10 हजार से ज्यादा इमारतें खतरनाक मुंबई के 188 जर्जर इमारतों में 2300 परिवारों को खतरा

Deepak dubey

बैलगाड़ी दौड़ विवाद पर बड़ा हंगामा, अंबरनाथ में दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग

Deepak dubey

Leave a Comment