Joindia
कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईरोचकसिटी

Health conscious municipality: उद्यान, पार्क, मैदान अब सुबह 5 से रात 10 बजे तक खुलेंगे!, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुई मनपा

88843896

मुंबई। महानगर शहर (metropolitan city) के सभी पार्कों, मैदानों और मनोरंजन उद्यानों (Parks, grounds and amusement parks) के खुलने का समय बढ़ा दिया गया है। मनपा ने मुंबईकरों के स्वास्थ्य को देखते हुए यह निर्णय लिया है। मनपा के निर्णय के अनुसार अब सोमवार से शुक्रवार तक 15 घंटे तो शनिवार और रविवार को 17 घंटे तक परको, मैदानों, उद्यानों में लोग लाभ ले सकेंगे।

Advertisement

खेल के मैदानों, उद्यान, मनोरंजन के मैदानों का पूरा उपयोग और लोगों को अधिक से अधिक लाभ देने के लिए यहां लोगों की आवाजाही के लिए समयावधि बढ़ाई गई है। यह जानकारी उद्यान विभाग के अधीक्षक जितेंद परदेसी ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक (कुल 15 घंटे) पार्क, उद्यान और मैदान नागरिकों के लिए खुले रहेंगे। सप्ताह के अंत में यानी शनिवार और रविवार एवं सार्वजनिक छुट्टियों के दिन सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक (कुल 17 घंटे लगातार) पार्कों , उद्यानों और मैदानों का लाभ उठा सकेंगे।

वर्तमान में मनपा के पार्क और मैदान सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक खुले रहते थे। हालांकि विशेष रूप से कोरोना संक्रमण की अवधि के बाद लोगों में आई स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा समय तक खुले रखने के निर्देश दिया गया है।

महानगर में कुल 229 पार्क, 432 मनोरंजन के मैदान, 318 खेल के मैदान, 26 बड़े पार्क हैं।

Advertisement

Related posts

Scams on road repair work: मुंबई के सड़क घोटालों की हो गहन जांच, आप पार्टी की मांग

Deepak dubey

सत्ताधारियों ने बदला पैंतरा पुलिस वाहनों से प्रत्याशियों तक पहुंचा रहे पैसा शरद पवार का गंभीर आरोप

Deepak dubey

Slum dwellers will get houses for two and a half lakhs: शिवसेना के अथक प्रयासों से जोरदार सफलता, झोपड़पट्टी वासियों को ढाई लाख में मिलेगा घर, राज्य सरकार ने अध्यादेश किया जारी

Deepak dubey

Leave a Comment