जोइंडिया टीम/मुंबई: कांग्रेस ने भाजपा पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि वर्तमान भाजपा केवल सत्ता और भ्रष्ट तरीकों से धन अर्जित कर चुनाव जीतने में लगी है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा, “भ्रष्टाचार और काली कमाई से चुनाव लड़ना भाजपा का काम है। उनका एकमात्र एजेंडा है—पैसा फेंको और तमाशा देखो। इस समय भाजपा यही खेल खेल रही है। कांग्रेस विचारों पर चलने वाली पार्टी है और वैचारिक संघर्ष को निष्ठा और दृढ़ता के साथ लड़ रही है।”
सपकाल ने यह बातें कांग्रेस मुख्यालय तिलक भवन में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। इस अवसर पर पुणे के पूर्व महापौर एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के शहर अध्यक्ष प्रशांत जगताप (Prashant Jagtap) ने कांग्रेस (Congress) में प्रवेश किया। उनके साथ कई NCP पदाधिकारी भी कांग्रेस में शामिल हुए। प्रशांत जगताप का यह कदम महानगरपालिका चुनावों की पृष्ठभूमि में पार्टी के लिए मजबूती बढ़ाने वाला माना जा रहा है। सपकाल ने उनका और उनके साथियों का कांग्रेस में स्वागत किया।
सपकाल ने कहा कि शिव, शाहू, फुले और आंबेडकर की विचारधारा और कांग्रेस पार्टी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। राजनीतिक दल विचारधारा के आधार पर काम करते हैं, लेकिन आज कुछ दल केवल सत्ता और भ्रष्ट तरीके से धन कमाकर चुनाव जीतने में लगे हैं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी भूमिका केवल राजनीतिक और धार्मिक सत्ता कुछ गिने-चुने लोगों के हाथों में केंद्रित करने की है।
नगरपरिषद-नगरपंचायत निवडणुकीत विजयी झालेल्या सर्व विजयी उमेदवारांचा सत्कार समारंभ आज टिळक भवन, मुंबई येथे आयोजित करण्यात आला होता. अत्यंत खडतर परिस्थितीतही आपण लढलो, आणि जिंकलो याबद्दल सर्व विजयी उमेदवारांचे अभिनंदन करण्यात आले.
यावेळी या कार्यक्रमास प्रदेशाध्यक्ष श्री. हर्षवर्धन… pic.twitter.com/A6vTWfCNOe
— Maharashtra Congress (@INCMaharashtra) December 26, 2025
सपकाल ने कांग्रेस की विचारधारा का हवाला देते हुए कहा कि यह समानता, बंधुत्व और सामाजिक न्याय के मूल्यों के लिए संघर्ष करती है। उन्होंने प्रशांत जगताप के कांग्रेस में प्रवेश को वैचारिक संघर्ष का उदाहरण बताते हुए स्वागत किया।
सपकाल ने जोर देकर कहा, “कुछ लोग सत्ता की घुटन के कारण कांग्रेस छोड़कर चले गए, लेकिन जगताप ने वैचारिक मजबूती के लिए कांग्रेस का चुनाव किया। यह कदम पार्टी और लोकतंत्र दोनों के लिए महत्वपूर्ण है।”
