Joindia
कल्याणक्राइमठाणेमुंबई

बदलापुर के गोदाम में आग, बड़ा नुकसान टला

IMG 20241117 WA0009

बदलापुर। बदलापुर एमआईडीसी क्षेत्र(Badlapur MIDC area)के एक गोदाम में शनिवार सुबह आग लगने से लाखों रुपये का प्लास्टिक और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Advertisement

अग्निशमन अधिकारी दामोदर वांगड ने बताया कि केमिकल युक्त ड्रमों के कारण आग बार-बार भड़क रही थी, जिससे कूलिंग का काम करना पड़ा। दमकल विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। नागरिकों ने दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। एमआईडीसी क्षेत्र में ऐसी घटनाओं के लिए सुरक्षा उपायों पर ध्यान देने की जरूरत है।

Related posts

Maharashtra teacher uniform policy : महाराष्ट्र के शिक्षकों की पहचान अब यूनिफॉर्म से होगी! सरकार लाई ड्रेस कोड की नई नीति

Deepak dubey

चंद सेकंड की दूरी पर खड़ी थी मौत: रेलवे क्रॉसिंग पर बंद बैरियर को तोड़ चलती ट्रेन के करीब पहुंचा ट्रक, कैमरे में कैद हुई दुर्घटना

cradmin

Seven member committee highcourt: राज्य भर के स्कूली बच्चों की सुरक्षा उपाय के जांच, हाई कोर्ट ने बनाई सात सदस्यीय समिति, बदलापुर घटना के बाद हाई कोर्ट का निर्णय

Deepak dubey

Leave a Comment