Joindia
कल्याणक्राइमठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

Drug game going on in Mumbai: मुंबई में चल रहा ड्रग्स का खेल, पुलिस ने बरामद किया 10 करोड़ रुपए का केटामाइन ड्रग

6282eb5adba26

मुंबई। मुंबई पुलिस की एक्सट्रैक्शन सेल (Extraction cell ) ने मुंबई में चल रहे ड्रग्स के खेल (drug game)   का पर्दाफाश किया है। सेल ने अँधेरी में एक कार्यवाही करते हुए 9 से 10 करोड़ रुपए का केटामाइन (ketamine) नाम का ड्रग्स बरामद किया है। इस ड्रग को बरामद करने के साथ दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस पकड़े गये लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है ताकि ड्रग्स के सिंडिकेट (Syndicate) का पता लगाया जा सके। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि ये ड्रग तस्कर अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट (International syndicate)   का हिस्सा है और ड्रग्स को मुंबई सप्लाई करने आये थे। पुलिस इस मामले में इन लोगों के या इनसे जोड़े लोगों के अंतरराष्ट्रीय अंडरवर्ल्ड (International underworld) की जांच कर रही है। इससे पहले मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने 21 करोड़ रुपये की कीमत की 10 लाख टैबलेट्स को बीते रविवार को पकड़ा। खुफिया जानकारी के आधार पर सेंट्रल इंटेलिजेंस यूनिट (सीआईयू) और मुंबई सीमा शुल्क क्षेत्र-3 ने लगभग 10 लाख टैबलेट से भरे ट्रामाडोल-एक्स225 के निर्यात खेप को रोका और जांच की। विभागीय अधिकारी ने बताया, जांच के दौरान खेप में ट्रामाडोल मिला, जो एक मादक पदार्थ है और जिसका निर्यात एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8 (सी) के तहत प्रतिबंधित है। इन दवाओं को पकड़े जाने पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया और उनसे उनके कथित सिंडिकेट को लेकर पूछताछ जारी है।

Advertisement

असम पुलिस ने भी पकड़े थे ड्रग्स
इससे पहले असम पुलिस ने मिजोरम से लगी राज्य की सीमा के पास करीमगंज जिले में 1.3 किलोग्राम ड्रग जब्त की थी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. जिसके कारण ड्रग की तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसी कड़ी में जिन आरोपियों को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है उनसे पूछताछ की जा रही है। मुंबई पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किसी तरह ड्रग के सिंडिकेट का पता लगाया जा सके। पुलिस की शुरुआती पूछताछ और जांच में पता चला है कि ये ड्रग तस्कर अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का हिस्सा है और ड्रग्स को मुंबई सप्लाई करने आये थे।

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 करोड़ की कीमत
मुंबई पुलिस द्वारा पकड़े गए ड्रग माफिया के पास जो ड्रग मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार में उसकी कीमत 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसी के साथ मुंबई पुलिस इस मामले में इन लोगों के या इनसे जुड़े लोगों के अंतरराष्ट्रीय अंडरवर्ल्ड की जांच भी कर रही है।

Related posts

BJP rebel candidates suspended: पनवेल में भाजपा की कड़ी कार्रवाई से मचा सियासी भूचाल बगावत की कीमत चुकानी पड़ी, तीन नेताओं पर छह साल का निलंबन

Deepak dubey

TISS छात्रा की संदिग्ध मौत, वाशी में 150 छात्रों के साथ पार्टी में था शामिल, रैगिंग का संदेह, जांच में जुटी पुलिस

Deepak dubey

Marathi identity versus Hindi controversy: संदीप देशपांडे की तीखी टिप्पणी से बढ़ा राजनीतिक तापमान

Deepak dubey

Leave a Comment