Joindia
इवेंटमुंबईरोचक

एशिया सबसे बड़ी झोपड़पट्टी धारावी में भी आज़ादी के अमृत महोत्सव का जोश

IMG 20220814 WA0036

आजादी की अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी धारावी में भी लोगों में गजब का उत्साह है। विभिन्न संगठनाओं द्वारा यहां पिछले 15 दिनों से जम कर तिरंगा का वितरण किया गया है। लोगों ने 13 अगस्त से ही अपने घरों के सामने सम्मान पूर्व गर्व के साथ तिरंगा झंडा फहराया है। घनी झुग्गी झोपड़ी और घनी आबादी के लिए के रूप में मशहूर धारावी में भी आज़ादी के अमृत महोत्सव को लेकर जमकर तैयारियां की गई है।

Advertisement

मनपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों ने आसपास की कई जगहों को खूब सजाया है। भाजपा मुंबई के यूबीएम महासचिव व धारावी बचाव आंदोलन समिति के अध्यक्ष रमाकांत गुप्ता ने बताया कि उनके नेतृत्व में कई संगठनों ने घर-घर राष्ट्रध्वज का वितरण किया। जिसमें स्थानीय समाजसेवक राजू खेड़ी, विजय कुमार, होलगुल नाम्बी तेवर, कामराज नडार ने धारावी में घर घर जाकर झंडा वितरण किया।

आज़ादी के अमृत महोत्सव में धारावी के बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग सभी ने उत्साह दिखाया। सभी ने एक साथ हाथ बढ़ाते हुए आज़ादी के महापर्व को लेकर तिरंगा फहराया।

Advertisement

Related posts

Those who fired at Salman have been identified: सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले शुटरो की हुई पहचान,बिश्नोई के इशारे पर दिया अंजाम

Deepak dubey

2 साल से लंबित नित्यानंद संस्थान के ट्रस्टी चयन की जानकारी देने से ठाणे न्यायालय का इनकार

Deepak dubey

पश्चिम रेलवे की एसी लोकल ट्रेनों ने एक दिन में एक लाख दैनिक यात्रियों की संख्‍या दर्ज की

Deepak dubey

Leave a Comment