By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Byculla firing incident: भायखला में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट: बाइक सवार हमलावरों ने गैंगस्टर के बेटे को बनाया निशाना, इलाके में दहशत
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Byculla firing incident: भायखला में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट: बाइक सवार हमलावरों ने गैंगस्टर के बेटे को बनाया निशाना, इलाके में दहशत

क्राइममुंबई

Byculla firing incident: भायखला में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट: बाइक सवार हमलावरों ने गैंगस्टर के बेटे को बनाया निशाना, इलाके में दहशत

Deepak dubey
Last updated: May 12, 2026 10:29 pm
Deepak dubey
Published: May 12, 2026
Share
IMG 20260512 WA0008
SHARE

जो इंडिया / मुंबई: (Byculla firing incident)

Advertisement

मुंबई के भायखला इलाके में सोमवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने बीच सड़क पर कई राउंड गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए जे. जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना इतनी अचानक हुई कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदारों ने अपने शटर बंद कर दिए और राहगीरों में भगदड़ मच गई। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद तेज रफ्तार बाइक से मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही भायखला पुलिस, क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर आसपास से गोलियों के खोखे बरामद किए हैं। पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही शहर के विभिन्न इलाकों में नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश की जा रही है। शुरुआती जांच में यह मामला आपसी गैंगवार और पुरानी रंजिश से जुड़ा माना जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, जिस व्यक्ति पर हमला हुआ है वह कथित तौर पर दाऊद गैंग से जुड़े एक शख्स का बेटा बताया जा रहा है। उसके पिता की कई वर्ष पहले पुलिस एनकाउंटर में मौत हो चुकी थी। इसी वजह से पुलिस इस हमले को अंडरवर्ल्ड कनेक्शन और गैंग राइवलरी के एंगल से भी जांच रही है।
घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं इस सनसनीखेज फायरिंग की घटना ने एक बार फिर मुंबई में सक्रिय गैंगवार और अपराध जगत की हलचल को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें-

PM मोदी ने बोला… और एक महिला के ₹1700 करोड़ डूब गए! रेखा झुनझुनवाला को क्यों हुआ इतना बड़ा नुकसान ?

PM Modi Apeal : पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का फेक न्यूज कटिंग आया सामने, कांग्रेस ने पीएम मोदी पर बोला हमला! भाजपा आईटी सेल पर फेक न्यूज फैलाने का आरोप

Western railway : रात की लोकल में अब नहीं चलेगी ‘फुकट यात्रा’, विशेष ‘बैटमैन’ टीम करेगी टिकट चेकिंग !

जहीर कुरेशी स्मृति व्याख्यानमाला में उमड़े साहित्य जगत के दिग्गज, शायरी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
पचीस किलो गांजा के साथ तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 5.20 लाख का माल बरामद
Malaika Arora in love : मलायका अरोड़ा को फिर हुआ प्यार, नए टैटू से दिखाया जीवन साथी की झलक?
शरद पवार के हाथ में मुख्यमंत्री पद की डोर, क्या राज्य की राजनीति में आएगा एक और भूचाल?
Save the Children India: चुनाव के कारण विकलांग बच्चों की शिक्षा प्रभावित,शिक्षकों को पूर्णकालिक ‘चुनाव ड्यूटी’ करने के लिए किया गया मजबूर, सेव द चिल्ड्रन इंडिया की उच्च न्यायालय में याचिका
TAGGED:#BycullaFiring #MumbaiCrime #MumbaiPolice #Gangwar UnderworldConnection DawoodGang#MaharashtraNewsBhaykhalaBreakingNewsCCTVFootageCrimeNewsCrimeUpdateEncounterConnectionFiringIncidentGangsterAttackJJHospitalmumbainewsMumbaiUnderworldPoliceAlertPoliceInvestigation
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Actress Sheena Chohan
इवेंटफिल्मी दुनिया

IFFI 2025: रजनीकांत–रणवीर–ऋषभ शेट्टी के साथ फ्रंट रो में बैठीं शीना चोहान, 70’s ग्लैमर में रचा इतिहास

JoIndia Online Correspondent
JoIndia Online Correspondent
December 1, 2025
मैट्रिमोनी डॉट कॉम ने एलजीबीटीक्यूआईए+ समुदाय के लिए रेनबोलव मैचमेकिंग ऐप लॉन्च किया ताकि उन्हें एक सार्थक संबंध खोजने में मदद मिल सके
MURDER: परीक्षा ,शादी और हत्या, करीबी दोस्त ने किया था एमपीएससी टॉपर से घात, शादी से  मना करने पर दिया हत्या को अंजाम  
Kundmala bridge collapse Pune: सरकारी लापरवाही से उजड़ गई चार जिंदगियां: पुणे के कुंडमला पुल हादसे में सरकार ने मानी गलती, कार्रवाई की तैयारी में जुटा प्रशासन
नवी मुंबई मनपा का चार्जिंग स्टेशन खा रहा धूल, दो वर्षों मे सिर्फ 12 गाड़िया हुई चार्ज
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?