फिल्म इंडस्ट्री में काम पाने के लिए ‘कोम्प्रोमाईज’
Advertisement
करने की बात अब आम हो गयी है.चकाचौंध भरी यह नगरी दूर से जितनी खूबसूरत दिखती है अंदर से उतनी ही बदसूरत भी है। फिल्म इंडस्ट्री में ‘कास्टिंग काउच’ एक ऐसा कड़वा सच है, जिसके बारे में समय-समय पर कई कलाकार खुलकर बात करते रहे हैं। कई एक्ट्रेस ने समय-समय पर इंडस्ट्री के ‘डार्क सीक्रेट’ के अपने अनुभव को भी बताया है. अब इस कड़ी में ‘जय हो’एक्ट्रेस डेजी शाह नें भी अपने एक भयानक अनुभव को हाल ही में शेयर किया है. Daisy Shah के इस बयान ने इस मुद्दे को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में बताया कि कुछ साल पहले एक मीटिंग के दौरान हुई एक फिल्ममेकर के आपत्तिजनक हरकत ने उन्हें गहरे सदमें में डाल दिया था। एक्ट्रेस ने बताया कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक फिल्ममेकर ने उनके साथ मीटिंग के दौरान गलत व्यवहार किया था। डेजी की माने यह घटना एक प्रोफेशनल मीटिंग के दौरान हुई, जहां काम को लेकर बातचीत चल रही थी। इसी दौरान फिल्ममेकर ने कथित तौर पर उन्हें ‘गलत तरीके से छूने’ की कोशिश की, जिससे वह असहज हो गईं। एक्ट्रेस नें बताया कि उस समय मेरे साथ 6 से 7 लड़कियां ऑडिशन के लिए आयी थीं और सभी से उस फिल्ममेकर ने एक-एक कर अकेले कमरे में मीटिंग की थी। एक्ट्रेस ने अपने बयान में कहा कि इस तरह की घटनाएं इंडस्ट्री में नई नहीं हैं, लेकिन इनके खिलाफ आवाज उठाना बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी साफ किया कि उस वक्त उन्होंने स्थिति को संभालने की कोशिश की और वहां से निकलना ही बेहतर समझा।
इस खुलासे के बाद एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की सेफ्टी, प्रोफेशनल बाउंड्री और उनके सम्मान को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
Daisy Shah
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
यह पहली बार नहीं है जब किसी एक्ट्रेस ने इस तरह का अनुभव साझा किया हो. इससे पहले भी कई कलाकार इंडस्ट्री के कड़वे सच को उजागर कर चुके हैं. डेजी शाह का यह बयान सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि उस सच्चाई की झलक है, जिससे कई महिलाएं जूझती हैं. सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं सामान्य ऑफिसेस में भी ऐसी बातें अब आम हो गई हैं.