Joindia
मुंबईराजनीति

Credit war in BMC Elections: ‘चोर तो चोर होते हैं’, आदित्य ठाकरे का शिंदे गुट पर बोला सीधा हमला

aaditya thackeray eknath shinde

जो इंडिया/मुंबई:  मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) चुनाव का प्रचार अब पूरी तरह रंग पकड़ चुका है। महायुति की पहली कैंपेन मीटिंग वर्ली डोम में होते ही चुनावी माहौल गरमा गया है। इसके बाद रविवार को ठाकरे भाइयों के शिवशक्ति गठबंधन

Advertisement
और शरद पवार की NCP ने अपने-अपने घोषणापत्र जारी कर दिए, जिसके साथ ही सियासी आरोप-प्रत्यारोप की बौछार शुरू हो गई है।

मुंबई में पिछले सालों में हुए विकास कार्यों को लेकर अब खुली क्रेडिट की लड़ाई छिड़ गई है। इसी कड़ी में BJP और शिवसेना (शिंदे गुट) द्वारा मुंबई में बालासाहेब ठाकरे की पूरी लंबाई वाली मूर्ति लगाने का श्रेय लेने पर विवाद खड़ा हो गया है।

इस मुद्दे पर शिवसेना (ठाकरे) के युवा नेता और विधायक आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackera) ने डिप्टी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shind) पर बेहद तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए आदित्य ठाकरे ने सीधे शब्दों में BJP-शिंदे गुट को “क्रेडिट चोर” करार दिया।

आदित्य ठाकरे ने अपने पोस्ट में लिखा, “कोई कितना झूठा हो सकता है, यह इन बेशर्म लोगों को देखकर समझ में आता है। जैसे ये लोग कोस्टल रोड का क्रेडिट चुराने की कोशिश कर रहे हैं, वैसे ही अब एक होर्डिंग लगाकर यह दावा कर रहे हैं कि पूज्य हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे की मूर्ति भी इन्होंने लगवाई है।”

उन्होंने साफ किया कि बालासाहेब ठाकरे की मूर्ति की जगह और आकार उद्धव ठाकरे ने तय किया था, मूर्ति उद्धव ठाकरे ने ही लगवाई, और उसकी फीस भी उद्धव ठाकरे ने ही अदा की थी। आदित्य ठाकरे ने कहा कि सच सामने होने के बावजूद झूठ फैलाया जा रहा है।

आदित्य ठाकरे यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे लिखा,
“लेकिन चोर तो चोर होते हैं… वे सीधे नहीं हो सकते। क्या ये लोग अपने मन के आईने में अपना चेहरा देखते हैं, या वह भी चुराया हुआ होता है?”

#CreditChor हैशटैग के साथ किए गए इस हमले को BMC चुनाव से पहले एक बड़ा राजनीतिक बयान माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जैसे-जैसे चुनाव नज़दीक आएंगे, मुंबई में विकास कार्यों के श्रेय को लेकर यह सियासी जंग और भी तीखी होती जाएगी।

एक ओर जहां महायुति खुद को विकास का असली चेहरा बताने में जुटी है, वहीं दूसरी ओर ठाकरे गुट इसे झूठ और क्रेडिट चोरी की राजनीति करार दे रहा है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा BMC चुनाव (BMC Elections 2026) की सियासत में बड़ा हथियार बन सकता है।

Related posts

Trimbakeshwar journalist attack: पत्रकार संगठनों का तीव्र विरोध, मुख्यमंत्री से कठोर कार्रवाई और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग

Deepak dubey

MUMBAI UNIVERSITY: छात्रों पर पड रहा है मुंबई विश्वविद्यालय के प्रभारी कामकाज का फटका, आज है कला विभाग की परीक्षा, 

Deepak dubey

Alia bhatt: निजी तस्वीरें लीक होने से परेशान हुईं आलिया

Neha Singh

Leave a Comment